मनोरंजक कामेडी है रब ने बना..

शाहरूख खान की यह फिल्म पूरी तरह मनोरंजक है जिसमें प्रेम, ड्रामा और भावना और एक सुखद अंत है।
फिल्म में एक साधारण प्रेम कहानी है जो शाहरूख और अनुष्का पर केंद्रित है जो एक डांस प्रोग्राम के दौरान अपना वास्तविक प्यार ढूंढ पाते है।
कहानी: सुरिंदर शाहनी(शाहरूख खान) पंजाब पावर के लिए काम करते है वे तानी (अनुष्का शर्मा ) से प्यार करने लगते है जो
उसके स्कूल मास्टर की बेटी है।
तानी एक डांसर बनना चाहती है लेकिन उसके पिता उसकी शादी सुरिंदर साहनी से करना चाहते है जो उम्र में उससे काफी बड़ा है। दोनो की शादी हो जाती है लेकिन वे एक खुशहाल जिंदगी नही जी पाते है। क्योंकि सुरेंदर उनसे उम्र में काफी बड़ा है।
इसी बीच तानी को एक डांस रियलिटी शो 'डांसिग जोड़ी' के बारे में पता चलता है वो इस शो को हर हाल में जीतना चाहती है। यह
शो वास्तविक पति-पत्नी के डांस पर आधारित है।
तानी अपने पति के साथ डांस मे भाग नही लेना चाहती है क्योंकि वो देखने में दुसरे प्रतिभागियों की तरह नही लगता है और वो देखने में भी खुबसूरत नही लगता है।
जैसे ही सुरिंदर को पता चलता है कि उसकी पत्नी डांस शो जीतना चाहती है तो वो अपने आपको पूरी तरह बदल देते है और अपना
नाम भी राजकपूर रख देते है।
तानी राजकपूर के साथ डांस के लिए तैयार हो जाती है और उससे प्यार करने लगती है इस बात से बेखबर की वो ही उसका पति है।
इस डांस शो के दौरान तानी अपनी गलती सुधारती है और अपने पति से प्यार करने लगती है।
फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन निर्देशक इसे अच्छी तरह से परोस नही पाए है। अभिनय की बात करें तो विनय पाठक ने बेहतरीन अभिनय किया है।
फिल्म का संगीत अच्छा है और सुनने में बहुत कर्णप्रिय है। फिल्म का छायांकन भी बेहतर है।
उम्मीद है फिल्म सबको पसंद आएगी!


Click it and Unblock the Notifications











