राज द मिस्‍ट्री कंटीन्‍यूज ने खूब डराया!

By Staff

निर्देश्‍ाक: मोहित सूरी
कलाकार: इमरान हाशमी, कंगना रनाउत, अध्‍ययन सुमन, जैकी श्राप

मोहित सूरी द्धारा निर्देशित फिल्‍म राज - द मिस्ट्री कंटिन्यूज़ भट्ट केम्प की डरावनी फिल्‍मों में एक और कदम आगे बढती है। वाकई भट्ट केम्प डरावनी फिल्‍में बनाने में महारथ हासिल कर चुका है। इस बैनर की पिछली फिल्म मूल “राज" भी डरावनी थी, लेकिन यह फिल्म उससे भी अधिक डराती है!

कहानी:
पृथ्‍वी (इमरान हाशमी) एक ऐसा चित्रकार है जो अपने चित्रों में लोगो का भविष्‍य देख लेता है। ऐसे ही एक चित्र में नंदिता ( कंगना रनाउत) का भयानक भविष्‍य देखता है। नंदिता एक मॉडल है। उसका प्रेमी यश ( अध्‍ययन सुमन) एक प्रचार फिल्‍म निर्माता है।

पृथ्‍वी नंदिता को बताता है कि उसका भविष्य खतरे में है। वह कंगना को उसके बुरे भविष्‍य से बचाना चाहता है। लेकिन नंदिता और उसका दोस्‍त यश दोनों ही उसकी बातों पर यकीन नही करते है लेकिन जब पृथ्‍वी के द्धारा बताई गई घटनाएं सच होने लगती है तब नंदिता उसकी मदद लेने आती है।

पृथ्‍वी की एक तस्‍वीर में नंदिता की मौत को दिखाया गया है। पृथ्‍वी के अनुसार उसे तभी बचाया जा सकता हे जब कि वह इन सारी वजहों को मौत से पहले से जान से इसके लिए उसे अपने प्रेमी से दूर रहना पड़ेगा।

वह अपने जीवन पर मंडरा रहे खतरों को मिटाने के लिए पृथ्वी की सहायता लेती है लेकिन उसका मित्र यश को यह नागवार गुजरता है। आगे की कहानी खौफ और सस्पेंस भरी है।

फिल्‍म काफी रोचक है। बस एक दिक्‍कत है फिल्‍म के अंत को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। फिल्‍म के लेखक शगुफ्ता रफीक ने कहानी लिखते समय अलौकिक शक्तियों पर भरोसा करने और न करने वालों दोनों को ध्‍यान में रखा है।

अभिनय के लिहाज से इमरान और कंगना दोनों ने बेहतरीन अभिनय किया है। इमरान अपनी हर फिल्‍म से बेहतर अभिनय कर रहे है। उनके चेहरे के भाव भंगिमा से डर का अहसास होता है। वही कंगना ने फैशन के बाद इस फिल्‍म में बेहतर अभिनय किया है। अध्‍ययन सुमन जरूरत से ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वासी है, पर वे प्रभाव दोड़न में सफल रहे है। फिल्‍म में एक छोटी भूमिका में जैकी श्राप भी दिखे है।

मोहित सुरी ने अच्छा निर्देशन किया है। कई दृश्य वाकई काफी डराते हैं। छायांकन बढिया है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगर आप डरावनी फिल्‍में पसंद करते है तो फिल्‍म आपको बहुत पसंद आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X