'रात गयी बात गयी' में दो कहानियां देखें

By Staff

निर्देशक - सौरभ शुक्ला
निर्माता - सुधीर मिश्रा
कलाकार - रजत कपूर, नेहा धूपिया, विनय पाठक
रिलीज डेट - 3 जनवरी 2010
रेटिंग मीटर - 2/5

समीक्षा - फिल्म रात गयी बात गयी एक एडल्ट कॉमेडी है। फिल्म तीन मर्दों और एक लड़की के चारों ओर घूमती है। फिल्म का पहला आधा भाग हॉलीवुड फिल्म हैंगओवर की याद दिलाता है। लेकिन फिल्म का दूसरा आधा भाग पूरी तरह से ओरिजनल है। सौरभ ने इसे काफी अच्छी तरह ट्रीट किया है। रजत कपूर और विनय पाठक जैसे गंभीर कलाकारों के साथ पेश की गयी कॉमेडी बेहतर है। नेहा धूपिया इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं। उनकी भूमिका फिल्म के पहले भाग में सेक्सी और ग्लैमरस है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है कहानी में गंभीरता आती जाती है। सौरभ की बेहतर कोशिश है ये फिल्म। रजत और विनय का अभिनय सामान्य है। लेकिन यह फिल्म नेहा के करियर में नया मोड़ ला सकती है।

स्टोरी - फिल्म की कहानी राहुल (रजत कपूर) से शुरू होती है। राहुल सो कर उठता है और उसे याद आता है कि पिछ ली रात उसे पार्टी में एक खूबसूरत सेक्सी लड़की सोफिया (नेहा धूपिया) मिली थी। जिसके साथ उसने खूब शराब पी थी। लेकिन उसे इसके अलावा कुछ भी याद नहीं आता कि उस रात और क्या हुआ था? उसकी पत्नी मिताली (इरावती हर्षे) उससे बुरी तरह पेश आती है, ऐसे में राहुल को लगता है कि उस रात सोफिया और उसके बीच कुछ गलत हुआ है जिसके बारे में मिताली भी जानती है।

लेकिन उसे कुछ याद नहीं आता। वह उस रात के बारे में जानने के लिए अपने दोस्तों सक्सेना (दिलीप ताहिल) और अमित (विनय पाठक ) से मिलता है। उनकी कहानियां भी उस रात में उलझी हुई हैं। लेकिन राहुल को उनसे मिलने के बाद भी यह पता नहीं चलता कि आखिरकार उस रात उसके और सोफिया के बीच क्या हुआ था? उस रात का सच जानने के लिए वह सोफिया से मिलता है और जो सच उसके सामने आता है, वह बिल्कुल दूसरी कहानी है। मतलब इस एक फिल्म में दो अलग-अलग कहनियां हैं। जिनका इंटरसेक्टिंग प्वाइंट वह रात है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X