REVIEW: 'प्यार का पंचनामा 2'.. प्यार में परेशान लड़कों के लिए - 3.5 स्टार!
प्यार का पंचनामा एक ऐसी फिल्म जिसे शायद ही किसी युवा ने नहीं देखा होगा। बहरहाल, फिल्म का सीक्वल यानि की 'प्यार का पंचनामा 2' ने भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
लव रंजन के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी मजेदार है और एक बार फिर आपको गर्लफ्रैंड्स के तीन अलग प्रकार देखने को मिलेंगे। प्यार का पंचनामा 2 रिलेशनशिप की कहानी है, लेकिन आपको किरदारों से प्यार हो जाएगा। लीक्वीड(दिव्येंदु शर्मा) और चौधरी (रायो एस बखिरता) की जगह इस बार आपको दो नए किरदार देखने को मिलेंगे 'चौका' और 'ठाकुर'.. जबकि तीनों एक्ट्रेस के अलावा पहली फिल्म से हैं कार्तिक आर्यन।

लव रंजन ने साबित कर दिया है कि वो युवाओं की नब्ज़ पकड़ना जानते हैं और ये तय है कि उनकी फिल्म से हर युवा खुद को जोड़ेगा क्योंकि रिलेशनशिप की दिक्कत ऐसी है कि हर दिन एक नई मुसीबत ले ही आती है।
यहां जानें फिल्म का रिव्यू-


Click it and Unblock the Notifications











