..................... Planet will not be ended in 2012 | 2012 में पृथ्वी का अंत नहीं होगा - Hindi Filmibeat

2012 में पृथ्वी का अंत नहीं होगा

By Staff

निर्देशक - रोनाल्ड एमैरिक

स्टार कास्ट - जॉन कॉक, डैनी ग्लोवर, ऑलिवर प्लैट ,एमांडा पीट

स्क्रिप्ट राइटर - रोनाल्ड एमैरिक, हेराल्ड क्लोसर

रोनाल्ड डिसास्टर मूवी डायरेक्टर हैं। गोडजिला,10000 बी सी और द डे आफ्टर टोमॉरो में लोग उनकी फिल्मों के जादू में बँध चुके हैं।

2012-पृथ्वी का अंत, प्रलय के महाविनाश के खिलाफ धरतीवासियों के संघर्ष की कहानी है। फिल्म की थीम हॉलीवुड के प्रचलित कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 1000 करोड़ डॉलर के बजट पर बनी इस फिल्म के स्पेशल एफेक्ट लोगों को कुर्सी से उछलने पर मजबूर कर सकते हैं।

फिल्म की कहानी ज्योतिष और विज्ञान का अद्भुत संगम है। प्राचीन माया कैलेंडर के मुताबिक २१ दिसंबर २०१२ को दुनिया का अंत हो जाएगा, इसी तथ्य को आधार बनाकर कहानी आगे बढ़ती है। एक तलाकशुदा लेखक और उसका पिता जैक्सन अपने प्रयासों से खोजते हैं कि इस प्रलय में सम्पूर्ण मानवता का नाश नहीं होगा बल्कि कुछ लोग बच जाएंगे। पर वो लोग कौन होंगे? कैसे बचेंगे? इस के बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं हासिल होती।

२१ तारीख को जब प्रकृति दुनिया पर अपने कहर ढाने शुरू करती है तो विनाश के जीते-जागते गवाह बने ये बाप, बेटे क्या करते हैं। यही इस फिल्म की कहानी है। रोनाल्ड एक बार फिर डिसास्टर डायरेक्टर की अपनी इमेज पर खरे साबित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X