#FilmReview: फोबिया...अपने आप से इतना डर आपको कभी नहीं लगेगा!
फिल्म - फोबिया
क्या आपको किसी चीज़ से कभी डर लगा है? पर क्या आपको हर चीज़ से कभी डर लगा है? ऐसा डर जो आपको ना जीने दे ना मरने दे। ना घर से बाहर जाने दे, ना अंदर रहने दे। फोबिया इसी डर से लड़ती एक बेहतरीन फिल्म है। बॉलीवुड में मनोवैज्ञानिक फिल्मों की श्रेणी में अगर बेस्ट चुनी जाए तो राधिका आप्टे स्टारर फोबिया उस लिस्ट में अपनी जगह बनाती है।
पिछले साल अगर बदलापुर और अगली जैसी फिल्मों ने आपको प्रभावित किया है तो फोबिया आपकी फिल्म है। हालांकि इस फिल्म को देखना हर किसी के बस की बात नहीं है। राधिका आप्टे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आपको फिल्म में वो दिखाने की कोशिश की है जिससे आप कभी सामना नहीं करना चाहेंगे।

फिल्म का निर्माण इरोस इंटरनेशनल एंड नेक्स्टजेन फिल्म्स ने मिलकर किया है। फिल्म 'फोबिया' का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। उन्होंने इससे पहले 2011 में फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का निर्देशन किया था।
जानिए फोबिया का पूरी फिल्म समीक्षा -


Click it and Unblock the Notifications











