फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म रिव्यू- 'हीरो बनने आए पुलिस बन गये'
इलियाना का जहां तक सवाल है तो फिल्म में इलियाना का कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं रहा क्योंकि पूरी फिल्म शाहिद के किरदार के आगे पीछे ही घूमती नज़र आई है। इसके बावजूद इलियाना ने अपने किरदार को काफी इंज्वॉय करते हुए निभाया और फिल्म में जान डाल दी। फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो कि हीरो बनना चाहता है लेकिन उसकी किस्मत उसे नकली पुलिस बनने पर मजबूर कर देती है। आखिर में वो रील लाइफ का हीरो बनने की बजाय रियल लाइफ का हीरो बनना पसंद करता है। शाहिद कपूर की कॉमेडी काफी बेहतरीन है और फैमिली के लिए फटा पोस्टर निकला हीरो इस वीकेंड परफेक्ट फिल्म है।
फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म की शुरुआत होती है विश्वास राव यानी शाहिद कपूर से जो कि अपनी मां के साथ रहता है और अपनी मां को बहुत प्यार करता है। विश्वास राव हीरो बनना चाहता है लेकिन उसकी मां चाहती है कि वो पुलिस ऑफीसर बने वो भी ईमानदार।


Click it and Unblock the Notifications











