Phantom Review 26/11 का बदला आज भी अधूरा..ऐसे होगा इंसाफ!
मुंबई में 26/11 को हुए हमले में करीब 160 लोगों की जानें गयीं। उसके 7 साल बाद भी उस हमले के मास्टरमाइंड्स अभी भी जिंदा हैं और उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। कबीर खान की 'फैंटम' इसी मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि इंसाफ पाने के लिए इंडिया को किस हद तक जाना पड़ सकता है।
फिल्म में सैफ अली खान एक एक्स आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शुरुआत के करीीब 10 मिनट बाद ही मिशन शुरु हो जाता है। ज्यादा वक्त ही नहीं मिलता कि दर्शक कुछ दिमाग लगा सकें। फिल्म इंटरवल तक थोड़ी स्लो और कंफ्यूजिंग है। लेकिन दूसरे भाग में फिल्म उस लेवल तक पहुंचती है जहां पर कोई और फिल्म को टक्कर नहीं दे सकता।
सैफ अली खान और कैटरीना कैफ अपने अपने किरदारों में बेहतरीन हैं। इमोशन के मामले में फैंटम फिल्म आपको काफी कनेक्ट करेगी। फिल्म के खत्म होे के बाद हमें यकीन है कि आपके भी दिल में कैटरीना कैफ और सैफ अली खान के किरादरों के लिए दिल से रिस्पेक्ट होगी।


Click it and Unblock the Notifications













