Panchayat Season 4 Review: इस बार फुलेरा गांव में दिखेगी चुनावी हलचल, राजनीति के रंग में डगमगाएगा सबका ईमान

Cast: Jitendra Kumar, Neena Gupta, and Raghubir Yadav
Director: Deepak Kumar Mishra
Panchayat Season 4 Review: एक बार फिर हाजिर है 'पंचायत' एक नए सीजन के साथ। पुरानी स्टारकास्ट लौट आई है आपका मनोरंजन करने के लिए लेकिन क्या आपको ये सीरीज देखनी चाहिए या स्किप करनी चाहिए आइए इस रिव्यू में जानें।
क्या है कहानी
पंचायत का नया सीजन आ गया है, अपने नए रंग-ढंग में लेकिन पुराने जायके के साथ। इस बार फुलेरा गांव में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ मंजू देवी का मुकाबला बनराकस की पत्नी यानि क्रांति देवी के साथ हो रहा है तो दूसरी तरफ होने जा रहा है विधायकी की सीट को लेकर मुकाबला। अब जीत किसकी होगी, ये देखने के लिए आपको ये सीजन देखना होगा।
इस वेब सीरीज की शुरुआत होती है, उस सवाल से जिस सवाल को पिछले सीजन में अधूरा छोड़ा गया था... कि प्रधान जी पर गोली किसने चलाई। इस सवाल का जवाब हर एपिसोड में लोग तलाशने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही चुनावी माहौल में कैसे लोग गंदी राजनीति का शिकार हो जाते हैं, ये दिखाया गया है इस सीरीज में।
कैसी है सीरीज
इस वेब सीरीज में इस बार चुनावी एंगल देखने को मिलेगा, साथ ही कुछ ऐसे राज भी खुलेंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वेब सीरीज में आपको वही पुराना तेवर देखने को मिलेगा लेकिन नए मसाले के साथ। इस सीरीज में हर पर पलड़ा कभी मंजू देवी तो कभी क्रांति देवी के पक्ष में जाता हुआ नजर आता है। हर पल आपके मन में सवाल उठेगा कि कौन किस पर भारी पड़ेगा।
फाइनल रिव्यू
अगर आपको पंचायत के सभी सीजन पसंद आए हैं तो आपको ये सीजन भी पसंद आएगा। इस सीजन में आपको गांव में चुनावी रंग देखने को मिलेगा। तो आप ये सीजन मिस नहीं कर सकते हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस सीरीज को मिलते हैं 3.5 स्टार।


Click it and Unblock the Notifications











