पंचायत रिव्यू: न मारधाड़ न ही फोकट का एक्शन- हल्की फुल्की कहानी, मजेदार विषय- लॉकडाउन में देख डालें
वेब सीरीज: पंचायत
स्टार कास्ट: रघुवीर यादव, नीना गुप्ता,
जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय, फैसल मलिक आदि।
निर्देशक: दीपक कुमार मिश्र
सृजनकर्ता: टीवीएफ
ओटीटी: प्राइम वीडियो
रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार जैसे अभिनेता किसी फिल्म में हो तो तुंरत समझ जाना चाहिए कि कंटेंट वाइस फिल्म शानदार होने वाली है। ठीक ऐसा ही वेब सीरीज 'पंचायत' के साथ होता है। लॉकडाउन का मौका हो और लोग अगर बोर हो रहे हैं तो वह हल्की फुल्की वेब सीरीज के लिए 'पंचायत' देख सकते हैं।
शानदार एक्टिंग और ठीक ऐसा ही निर्देशन इस वेब सीरीज में दर्शकों को देखने को मिलेगा। 'पंचायत' टाइटल को सुन बेशक ज़हन में आता है कि मार-धाड़ और गांव की वही घिसे पिट्टे किस्से दर्शकों को दिखाए गए होंगे, लेकिन जब वेब सीरीज शुरू होती है तो ये गलत फहमी दूर हो जाती है।

गुंडा गर्दी, मारपीट और फोकट के एक्शन से अगर आप ऊब गए हैं तो आपको 'पंचायत' पसंद आ सकती है। हल्की फुल्की कहानी और साफ सुधरे दृश्य कोरोना के माहलौ में सुकून देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











