सिर्फ 'पा' को देखने जाएं 'पा'

By Staff

निर्देशक - बालकृष्णन
निर्माता - अभिषेक बच्चन
कलाकार - अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, विद्या बालान, परेश रावल
संगीतकार - इलियाराजा
विधा - इमोशनल मेलोड्रामा
रिलीज डेट - 4 दिसंबर 2009

रेटिंग मीटर - 3/5

समीक्षा - फिल्म की कहानी बेहतर है। प्रतिभा से लबरेज दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और परेश रावल ने काम किया है लिहाजा अभिनय उम्दा है। लेकिन फिल्म में अमिताभ और अभिषेक पूरी तरह से हावी हैं।

कहानी के दूसरे किरदार सिर्फ कहानी कहने की जरूरत के लिए हैं। ऑरो की माँ के रूप में केवल विद्या को थोड़ा स्पेस मिल पाया है पर बाकी कलाकारों से बेहतर काम निकालने की पूरी कोशिश नहीं की गयी है। फिल्म का संगीत बढ़िया है पर कुल मिला कर ये एक एवरेज फिल्म से अधिक कुछ भी नहीं है।

अभिषेक की एक्टिंग में धूम के बाद जो अंतर दिखा था वह आगे बढ़ता नहीं नजर आ रहा। विद्या अपने किरदार को पूरी तरह से जीती हुई नजर आयीं हैं लेकिन फिल्म की कहानी का बेस अमिताभ की एक्टिंग है। इस के अलावा अगर आपने इस फिल्म से और उम्मीदें पाली हैं तो वह बेकार होंगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज बिजनेस करेगी।

स्टोरी - 'पा' की कहानी बॉलीवुड की दूसरी कहानियों से हट कर है। ये एक इमोशनल मेलोड्रामा है। जिसकी कहानी पिता और पुत्र के भावुक संबंधों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक परिवार की इमोशनल क्राइसिस है।

फैमिली में तीन लोग हैं। युवा आइडियलिस्टक पॉलीटिशियन अभिषेक बच्चन और उसकी पत्नी, स्त्री रोग विशेषज्ञ विद्या बालान, इन दोनों का बेटा है ऑरो। ऑरो एक 13 साल का हंसता-खेलता इंटेलिजेंट बच्चा है।

ऑरो का किरदार अमिताभ बच्चन निभाया है। ऑरो 'प्रागेरिया' नाम की बीमारी का शिकार है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसमे इंसान अपनी उम्र से पाँच-छह गुना बड़ा दिखाई देता है। जाहिर है, ये समस्या पूरे परिवार के लिए एक दैवीय आपदा जैसी है। वैसे ये बीमारी काफी रेयर है। फैमिली वेल एजूकेटेड है इसलिए हस्बैंड, वाइफ दोनों मिल कर अपने बेटे का ख्याल रखते हैं। फिल्म की कहानी के केंद्र में बाप और बेटे का इमोशनल रिलेशन है।

फिल्म का म्यूजिक रिलीज हो चुका है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। विशेषकर ऑरो को कॉपी करते हुए बनायी गयी 'पा' थीम को सबसे ज्यादा रेस्पॉंस मिल रहा है। फिल्म का प्रीमियर 3 दिसंबर को है। जिसमे बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ अपने रंग बिखेरेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X