Review: वन नाइट स्टैंड...एक रात...डेढ़ घंटे और सनी लियोन!

Rating:
1.5/5
Star Cast: सनी लियोन, तनुज वीरानी, नायरा बनर्जी, खालिद सिद्दकी, कंवलजीत सिंह
Director: जैसमीन डिसूजा

सनी लियोन की नई फिल्म वन नाइट स्टैंड रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में कुछ अलग नहीं है, वही है जो हर सनी लियोन की फिल्म में होता है। वही जो हर सनी लियोन फैन को चाहिए होता है।

काफी समय हो चुका है और अब सनी लियोन को भी समझ लेना चाहिए कि बॉलीवुड में उन्हें धोखे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा और यहां EROTICA के नाम पर पनप रही सॉफ्ट पॉर्न इंडस्ट्री की वो ब्रांड एंबेज़डर बन चुकी हैं।

सनी लियोन के सपोर्ट में हाल ही में पूरा बॉलीवुड खड़ा था। उसके बाद से उनके दो अवतार दिख चुके एक मस्तीज़ादे जहां सिक्का हिला जैसी फूहड़ कॉमेडी थी। वहीं वन नाइट स्टैंड में केवल अलग अलग एंगल से शूट किए गए सेक्स सीन हैं।

sunny leone one night stand review

मुद्दा ये है कि सनी लियोन एक पॉर्न स्टार थीं और उनके काम से किसी को दिक्कत नहीं। पर उन्हें बॉलीवुड ने काम इसीलिए दिया कि वो पॉर्न स्टार थीं। अब तक वो 10 से ऊपर फिल्में कर चुकीं लेकिन ना ही उनकी एक्टिंग में, ना ही डांस में कोई निखार आया। बस वो थोड़ा आसानी से बोल्ड होती चली गईं। वन नाइट स्टैंड भी इससे कुछ अलग नहीं है।

कहानी
एक शादीशुदा आदमी और एक अनजान औरत एक रात के लिए मिलते हैं और सेक्स करते हैं फिर एक दूसरे से कभी ना मिलने का वादा कर निकल लेते हैं। लेकिन सनी लियोन ऐसी इंसान तो है नहीं जिन्हें भूला जा सके। तो बस शादीशुदा आदमी को भी दिन रात वही याद आती हैं और वो उनका पीछा करने लगता है।

अभिनय

फिल्म में एक्टिंग के नाम पर ज़्यादा कुछ नहीं मिलेगा और ये केवल सनी लियोन फैन्स के लिए ही बनाई गई है। हालांकि ट्रेलर में सनी लियोन मर्दों का असली चेहरा यही होता है टाइप डायलॉग बोलते भी दिखाई देंगी।

निर्देशन

जैसमीन डीसूज़ा ने सनी लियोन का अच्छी तरह इस्तेमाल किया है। वहीं तनुज विरवानी का इस्तेमाल कैसे नहीं करना ये भी उन्होंने बहुत अच्छे से समझा है।

देखें या नहीं

फिल्म में अच्छा या बुरा जैसा कुछ नहीं। अगर सनी लियोन के दो चार सीन के लिए आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं। दिलचस्प ये भी है कि फिल्म केवल डेढ़ घंटे की है तो ज़्यादा वक्त भी बर्बाद नहीं होगा। All the Best Cool

{gallery-feature_1}

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X