वन बाय टू रिव्यू- बोरिंग किरदारों के साथ फिल्म भी बोरिंग!

निर्माता- अमित कपूर, अभय देओल, संजय कपूर
निर्देशक- देविका भगत
एक्टर- अभय देओल, प्रीती देसाई
संगीत- शंकर एहसान लॉय
स्टार- 2

अभय देओल को फैंस के लिये वन बाय टू फिल्म एक शॉकिंग एक्सपीरियंस हो सकता है। अभय देओल की फिल्मों से हमेशा ही दर्शकों को बहुत उम्मीद होती है और उन्हें लगता है कि अगर अभय फिल्म का हिस्सा हैं तो फिल्म में कुछ ना कुछ तो खास होगा। देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, रांझना जैसी फिल्मों के बाद दर्शकों की अभय देओल को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गयी हैं। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि वन बाय टू को देखने के बाद दर्शकों की ये उम्मीद कहीं ना कहीं टूट सकती है। वन बाय टू फिल्म से अभय देओल ने प्रोडक्शन लाइन में भी कदम रखा है और कहीं ना कहीं बतौर प्रोड्यूसर शायद अभय की शुरुआत बहुत ही खराब होने वाली है।

वन बाय टू से प्रीती देसाई और अभय की जोड़ी भी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाली है और क्रिटिक्स का मानना है कि ये जोड़ी स्क्रीन पर बिल्कुल भी कुछ कमाल नहीं दिखा सकेगी। रियल लाइफ में भले ही इस जोड़ी के बीज अच्छी कैमिस्ट्री हो लेकिन रील पर इस जोड़ी में कैमिस्ट्री बिल्कुल भी नज़र नहीं आई। वन बाय टू की कहानी है अमित शर्मा और समाइरा पटेल की। अमित शर्मा की गर्लफैंड उसे छोड़ देती है क्योंकि अमित बहुत ही बोरिंग है। समाइरा एक बहुत बड़ी डांसर बनना चाहती है और उसके लिए वो बहुत मेहनत करती है। अमित अपनी गर्लफ्रैंड को वापस पाने के लिए बहुत कुछ करता है लेकिन अंत में वो इस रिस्ते को खत्म कर देता है।

समाइरा अपनी मां के साथ रहती है क्योंकि उसके पिता उन्हें छोड़कर विदेश जाकर बस गये और किसी और से शादी भी कर ली। समाइरा अंत में अपने सपने को सच करने में सफल होती है और अमित भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाता है। पूरी फिल्म में समाइरा और अमित अपने सपनों के पीछे भागते रहते हैं और अंत में अपने सपनों को पूरा करते करते वो एक दूसरे से टकरा जाते हैं और फिल्म की कहानी यहीं पर खत्म हो जाती है। फिल्म के कुछ गाने जरुर अच्छे हैं लेकिन जुंबा पर बसने वाले नहीं हैं। फिल्म की कहानी भी काफी बोरिंग और धीरे धीरे आगे बढ़ती है। फिल्म के किरदार जितने बोरिंग है फिल्म की कहानी भी उतनी ही बोरिंग है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X