..................... Nil Battey Sannata Movie Review in Hindi, Swara Bhaskar - Hindi Filmibeat

REVIEW: 'निल बट्टे सन्नाटा'.. शानदार कहानी + शानदार कास्ट.. जरूर देंखे - 3 स्टार

Rating:
3.0/5
Star Cast: स्‍वरा भास्‍कर, रिया शुक्ला, रत्‍ना पाठक, पंकज त्रिपाठी, गणेश कुमार
Director: अश्विनी अय्यर तिवारी

कुछ फिल्मों में सुपरस्टार कलाकार होते हैं, कुछ की कहानी ही सुपरस्टार होती है। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' इन्हीं फिल्मों में शामिल होती है, जहां कहानी ही सबसे मजबूत पहलू है। ये फिल्में ब्लॉकबस्टर नहीं होती, लेकिन सीधे दिल में घर करती है।

फिल्म में स्वरा भास्कर, रिया शुक्ल, पंकज त्रिपाठ और रत्ना पाठक शाह ने अहम किरदार निभाए हैं। हर बार की तरह स्वरा भास्कर ने इस बार भी दर्शकों को निराश नहीं किया है और एक दमदार अवतार में नजर आई हैं। फिल्म में उन्होंने एक मां का किरदार निभाया है।

nil-battey-sannata-movie-review-hindi-swara-bhaskar

1 घंटे 40 मिनट की यह फिल्म आपको रोजमर्रा की जिंदगी से सामना कराएगी। छोटे शहर में हर दिन की मशक्कत करती हुई मां और उसकी बेटी की कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। कोई शक नहीं कि काफी सीन्स में फिल्म आपको इमोशनल कर जाएगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह फिल्म आपको एक बार बड़े पर्दे पर जरूर देखनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X