REVIEW: 3.5 स्टार.. सोनम कपूर के करियर की बेस्ट परर्फोमेंस- 'नीरजा'
राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'नीरजा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। क्योंकि शायद ही आजतक कभी किसी इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने का सोचा होगा।
फिल्म में सोनम कपूर मुख्य किरदार निभा रही हैं। जबकि शबाना अजमी, शेखर और योगेन्द्र ठाकुर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में सोनम फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनौत का किरदार अदा कर रही हैं। लिहाजा, फिल्म का पूरा दरोमदार निर्देशक ने सोनम के कंधों पर ही रख दिया है।

बता दें, 23 साल की नीरजा भनौत 1986 के भारत - कराची प्लेन हाईजैक में पैसेंजर की जान बचाते हुए शहीद हो गई थीं और उन्हें भारत- पाकिस्तान और अमरीका ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था।
नीरजा में छोटी से छोटी बारीकी पर काफी ध्यान दिया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखकर आप कुछ समय के लिए उसी वक्त में खो जाएंगे। सोनम कपूर का करियर बेस्ट यही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह फिल्म आपको एक बार बड़े पर्दे पर जरूर देखनी चाहिए।
यहां पढ़ें फिल्म नीरजा की पूरी रिव्यू-


Click it and Unblock the Notifications











