छा गई 'सरकार राज'

By Super

'सरकार राज' के बारे में अटकलें तो बहुत दिनों से लगाई जा रही थी। खासकर राम गोपाल वर्मा की आग के ज़बरदस्त फ्लॉप होने के बाद रामू की योग्यता पर बहुत से सवाल भी उठने लगे थे। लेकिन 'सरकार राज' ने सभी के मुह पर ताले लगा दिए हैं। उम्मीद के परे और बेहतरीन से भी ज़्यादा अगर इस फ़िल्म को कहा जाए तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी।

'सरकार राज' कहानी है नागरे परिवार की। नागरे परिवार को फ़िल्म सरकार से सभी जानते ही हैं। इस परिवार में सरकार (अमिताभ बच्चन), उनका बेटा शंकर (अभिषेक बच्चन) और उसकी पत्नी तनीशा हैं। सुप्रिया पाठक ने सरकार की पत्नी की भूमिका अदा की है। सरकार और शंकर के जीवन में एक एंट्री होती है अनीता (ऐश्वर्या राय बच्चन) की।

अनीता जो कि शेपर्ड पॉवर प्लांट की सीईओ है एक प्रस्ताव लेकर आती है जहाँ उसे महाराष्ट्र के गाँवों में पॉवर प्लांट लगाना है। इस विचार से शंकर पूरी तरह से सहमत रहता है और गाँव वालों को इससे होने वाले फायदों के बारे में सोचता है। लेकिन सरकार बहुत से कारणों से इससे सहमत नहीं होते।

काफ़ी मनाने के बाद सरकार राज़ी होते हैं और शंकर अनीता के साथ छोटे छोटे गाँवों के दौरे पर निकल जाता है। इसमें वो घर घर जाकर लोगों का पॉवर प्लांट के लिए साथ मांगते हैं। चीज़ें जितनी छोटी दिखती हैं उतनी नहीं होती है। गोविन्द नामदेव शंकर को रिश्वत देने की कोशिश करते हैं।

अचानक से ही शंकर का सपना एक गन्दी राजनीति में फंस जाता है और और शंकर के दुश्मन उसका नाम उछालने लगते हैं। भलाई करते-करते शंकर को ही बुरे का दोषी समझा जाने लगता है। इसके बाद कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है जिसे आप फ़िल्म में देखें तो बेहतर होगा।

कुल मिलाकर 'सरकार राज' को पूरी तरह से राजनीतिक फ़िल्म नहीं कहा जा सकता है। इसमें भावनाओं के लिए भी उतना ही स्थान है जितना कि राजनीति का है। इस फ़िल्म में ऐश शादी के बाद पहली बार अपने पति और ससुर के साथ बड़े परदे पर दिखाई देंगी।

'सरकार राज' हर तरह से चाहे वो निर्देशन हो, चाहे वो कहानी हो या एक्टिंग हो, हर मामले में बेजोड़ है और दूसरे शब्दों में हम ये कह सकते हैं कि रामू के जीवन की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म है। इसका बहुत सा श्रेय प्रशांत पाण्डेय को भी दिया जाना चाहिए क्यूंकि उनकी कहानी लोगों को तीन घंटे तक अपनी जगह से हिलने भी नहीं देगी।

उम्मीद की जा रही है की हर उम्र का व्यक्ति इसे पसंद करेगा। आप भी जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी अपना टिकट बुक कर लें वरना एक बेहतरीन फ़िल्म को हॉल में देखने का सुनहरा मौका हाथ से निकल जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X