..................... Movies Review : Bhram | दर्शकों को भ्रमित करती फिल्म 'भ्रम' - Hindi Filmibeat

दर्शकों को भ्रमित करती फिल्म 'भ्रम'

By Staff

Bhram
निर्देशक पवन कौल ने अपनी फिल्म 'भ्रम' में दर्शकों को भ्रमित करने का पूरा प्रयास किया है। इसमें दो भाइयों, दोस्तों और भाभी-देवर के रिश्ते के साथ रोमांस का जायका है। यानी कहा जा सकता है कि छोटे बजट की इस फिल्म में सस्पेंस, रोमांस और वे सभी मसाले हैं जो दर्शकों को थिएटर तक खींच कर ला सके।
फिल्म की पटकथा मजबूत कही जा सकती है। अभिनेता मिलिंद सोमन अलग तरह के किरदार में बेहतर नजर आए हैं, जबकि अपनी अन्य फिल्मों खासकर 'लाइफ में कभी कभी' की तरह इसमें भी डिनो मोरिया 'लवर ब्वॉय' वाली छवि में नजर आते हैं। हालांकि इसमें वह थोड़े और परिपक्व दिखे हैं। मॉडल से अभिनेत्री बनी शीतल मेनन को देखकर अंदाजा लगाना कठिन है कि यह उनकी पहली फिल्म है। उन्होंने अपनी भूमिका के साथ काफी हद तक न्याय किया है।

कलाकर सिमोन सिंह सहित कुछ अन्य टेलीविजन कलाकारों ने भी कम ही सही लेकिन अपने-अपने काम को बखूबी निभाया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म के कलाकारों ने बोर नहीं किया। सभी तो नहीं लेकिन फिल्म के एक-दो गाने ठीक-ठाक बन पड़े हैं। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों का पूरा मनोरंजन कर पाएगी, ऐसा प्रतीत नहीं होता।

देश में वैसी फिल्में अच्छा व्यवसाय कम ही कर पाती हैं जिनका अंत सुखद न हो। ऐसे में 'भ्रम' के साथ दर्शकों का सलूक कैसा होगा यह तो वक्त ही बताएगा।

बहरहाल, फिल्म की कहानी एक फैशन शो से शुरू होती है, जिसमें मॉडल अंतरा त्यागी (शीतल मेनन) रैंप पर छा जाती है। कहानी आज के साथ-साथ फ्लैशबैक में भी चलती रहती है। शान (डिनो मोरिया) अंतरा का प्रेमी है और शादी करना चाहते हैं। इस क्रम में शान अंतरा को अपने भैया देव (मिलिंद सोमन) और भाभी (सिमोन सिंह) से मिलाने ले जाता है।

वहां जाकर अंतरा के पुराने घाव ताजा हो उठते हैं और वह वहां से वापिस चली जाती है। अंतरा की जिंदगी की सच्चाई जानने के लिए शान, दोस्त के साथ मनाली जाता है जहां अंतरा का बचपन बीता है। जैसे-जैसे शान सच्चाई के करीब पहुंचता जाता है उसे महसूस होता है कि कोई ताकत उसे सब कुछ पता करने से रोक रही है।

इस क्रम में फ्लैशबैक से परतें हटती हैं और सच्चाई का पता चलता है, लेकिन इससे देव का हंसता खेलता परिवार बिखरता नजर आता है। अंत में फिल्म अपनी गलती को भूल जाने वाले का भ्रम तोड़ती नजर आती है।

फिल्म का संदेश यह माना जा सकता है कि गलती जानबूझ कर की गई हो या फिर अनजाने में, उसकी सजा तो मिलती ही है।

निर्देशक : पवन कौल, निर्माता : नारी हीरा, कलाकार : मिलिंद सोमन, डिनो मोरिया, सिमोन सिंह, चेतन हंसराज, शीतल मेनन, संगीतकार : कुमार, इरशाद कामिल, स्क्रीनप्ले : भवानी अय्यर, परिधान डिजाइनर : नीता लुला, गायक : सुनयना, खुशबू जैन, अर्ल डिशुजा, सिद्धार्थ सुहास, के. के., रिचा शर्मा, सुरज जगन, सोनू निगम, म्यूजिक कंपनी : टाइम्स म्यूजिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X