'कल किसने देखा' को कौन देखेगा?

By Staff

Film Kal Kissne Dekha
निर्देशक- विवेक शर्मा
कलाकार: जैकी भगनानी, वैशाली देसाई, ऋषि कपूर, राहुल देव, रितेश देशमुख, अर्चना पुरन सिंह

गांव का लड़का जैकी भगनानी शहर पढने के लिए जाता है लेकिन वे कभी कालेज में दिखाई नही देते है बल्कि डांस फ्लोर या फिर बाईक पर दिखाई देते है। जैसे कि उनके पिता व फिल्‍म निर्माता दिखाना वासू भगनानी दिखना चाह रहे हो कि उसे घर से ही हीरो जैसे संस्‍कार घर मिल गए है।

इस फिल्म में वासु के बेटे जैकी सहित वैशाली देसाई मुख्य भूमिका में हैं। वैशाली मनमोहन देसाई की रिश्तेदार हैं। अपने बेटे की पहली फिल्म होने के कारण वासु ने इस फिल्म में शाहरुख, अभिषेक, संजय दत्त, जूही चावला जैसे कलाकारो की गेस्ट अपीयरेंस कराई है ताकि फिल्म को अच्छी शुरुआत मिल सके।

फिल्‍म में जैकी नाचते है, गाते है ,लड़ते है, बाईक से कूदते है और भविष्‍य भी देख सकते है। उनके इस गुण से पूरा कालेज उनका दीवाना हो जाता है उनकी इस खूबी का फायदा भौतिक विज्ञान के व्‍याख्‍याता ऋषि कपूर उठाने में कामयाब हो जाते है। लेकिन जब जैकी को अपने भोलेपन का अहसास होता है तो वह अपने गुण को प्रयोग बंद करने की सोचता है।

वासू भगनानी ने अपने बेटे के लिए पैसा पानी की तरह बहाया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो जैकी ने केवल डांस में प्रभावित किया है बाकी देखते है कि आने वाली फिल्‍मों में क्‍या गुल खिलाते है या फिर हरमन बावेजा की तरह एक अदद हिट के इंतजार में लगे रहते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X