'फोर्स' के एसीपी यशवर्धन को 3 स्टार

Force
बैनर : फॉक्स स्टार स्टुडियो, सनशाइन पिक्चर्स प्रा.लि.
निर्माता : विपुल शाह
निर्देशक : निशिकांत कामत
संगीत : हैरिस जयराज, ललित पंडित
कलाकार : जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा, राज बब्बर, मोहनीश बहल, विद्युत जामवाल
रेटिंग : 3

कुछ समय तक बॉलीवुड के पर्दे से दूर रह चुके जॉन अब्राहम ने अपनी एक्शन फिल्म फोर्स के साथ आज बॉक्स ऑफिस पर निशिकांत कामत की फिल्म के साथ इंट्री की है, फिल्म में उनका साथ दिया है बबली गर्ल जेनेलिया डिसुजा ने। जॉन कह चुके हैं कि अब वो बॉलीवुड में एक्शन हीरो की सीट पर अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। क्या इस फिल्म से जॉन अपनी इमेज बदलने में कामयाब रहे? इस सवाल का जवाब आपको आगे मिल जाएगा...

फिल्म की कहानी शुरू होती है एसीपी यशवर्धन यानि जॉन अब्राहम से जो नारकोटिक्स टीम का हेड है, इसकी टीम में चार लोग हैं जिन्हें मौत से डर नहीं लगता उनका एक ही उद्देश्य है समाज को नशे के दंश से मुक्त करना। इस टीम के यशवर्धन की एक खुबी और है कि कोई उसकी कमजोरी नहीं बन सकता लेकिन स्टोरी में ट्वीस्ट आता है जब जेनेलिया डिसुजा यानि माया जॉन की लाइफ में आ जाती है। उन दोनों में प्यार हो जाता है, यशवर्धन जो इस टीम का हेड है उसकी कमजोरी माया बन जाती है, इसी कमजोरी का फायदा उठाता है ड्रग की दुनिया का मास्टरमाइंड विष्णु।

यह तमिल फिल्म काखा काखा की रीमेक है इस फिल्म में सूर्या ने दमदार रोल किया था। इस फिल्म को ही आधार मानकर निर्देशक निशिकांत कामत ने अपनी फिल्म का पूरा ताना बाना रचा है। ये मुवी आपको एंटरटेन जरूर करेगी लेकिन एक्शन टॉप क्लास का है यह पूरे तौर पर सही नही है।

जॉन ने इस फिल्म में अपना बेस्ट दिया है, यशवर्धन के रूप में इन्होंने फिल्म में गंभीर रोल किया है पूरी फिल्म में कहीं कहीं पर इन्होंने अपनी डिम्पल वाली स्माइल दिखाई है, टैटू वाली बॉडी में ये गजब के दखे हैं। जेनेलिया की बात करें तो वो पूरी फिल्म मे ही काफी सुंदर दिखी हैं, फिल्म के गानों में इनका ग्लैमरस लुक आपको काफी पंसद आएगा। इनके अलावा इस फिल्म में मोहनीश बहल, राज बब्बर और संध्या मृदुल ने भी अच्छा अभिनय किया है। फिल्म की जान यानी विलेन विद्युत यानी विष्णु ने भी गहरी छाप छोड़ी हैं।

फिल्म के गाने तो पहले ही पसंद किये जा चुके हैं। जॉन का एक्शन और स्टंट देखने लायक है। निर्देशन और स्टोरीलाइन में काफी मेहनत की गयी है लेकिन कहानी ने बीच में अपनी पकड़ खो दी है। इस फिल्म को आप जॉन के अब तक के बेस्ट लुक के लिए देख सकते है इतना ही नहीं फिल्म में जॉन का एक्शन मिस करने लायक नहीं है, जेनेलिया के लुक में भी कुछ बदलाव आया है जिसे आप जरूर देखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X