फिल्म 99: एक मजेदार कामेडी फिल्म

कलाकार: कुनाल खेमू, बोमन ईरानी, सोहा अली खान, साइरस बरूचा, सिमॉन सिंह, महेश मांजेरकर, अमित मिस्त्री, विनोद खन्ना
निर्माता अनुपम मित्तल की फिल्म 99 आखिकार रिलीज हो गई। पिछले पांच हफ्तों से चल रही मल्टीप्लेक्स और निर्माता-निर्देशकों की लड़ाई ने नई फिल्मों को देखने से वंचित कर दिया था।
यह फिल्म सभी बड़े मल्टीप्लेक्सों के साथ साथ एकल थियेटर पर भी रिलीज हुई है। फिल्म मुम्बई सन 1999 की पृष्ठभूमि से शुरू होती है। जब मोबाइल नया नया आया हुआ था और बहुत कम लोगों के पास हुआ करता था।
कुनाल खेमू और साइरस बरूचा अवैध सिम कार्ड बेचने का धंधा करते है। एक दिन पुलिस उनके घर पर छापा मारती है। पुलिस से बचते हुए दोनों एक मंहगी कार में सवार होकर भाग जाते है, लेकिन रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। उनकी समस्या और बढ जाती है जब पता चलता है कि कार शहर के एक बहुत बड़े डॉन एजीएम (महेश मांजरेकर) की है।
एजीएम पैसे वापस न मिलने के एवज में उन्हे अपना एक काम करने का जिम्मा देता है। उन्हें दिल्ली जाकर राहुल विद्यार्थी (बोमन ईरानी) से 20 लाख रूपए लाने का काम सौंपता है। राहुल ने एजीएम के सिंडीकेट के तले भारत और न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैच पर
सट्टे में यह रकम हारी है।
राहुल बहुत बड़ा जुआरी है जो हमेशा कर्जे में डूबा रहता है। दोनों किसी तरह से उससे पैसा लेने में कामयाब रहते है लेकिन एयरपोर्ट पर पैसे चोरी हो जाते है। अब दोनों पैसा इकटठा करने के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने की सोचते है। वही इस मैच पर राहुल भी सट्टा लगाता है। इस बीच होटल कर्मचारी सोहा को कुनाल खेमू से प्यार हो जाता है अब चारों मिलकर किस तरह के हालात से गुजरकर पैसा इकटठा करते है। फिल्म में कामेडी के साथ थ्रिलर भी परोसा गया है।
कुनाल खेमू के प्रशंसको को एक और बेहतरीन फिल्म देखने को मिलेगी। साइरस बरूचा ने कई दृश्यों में बिना बोले ही शानदार अभिनय किया है। फिल्म काफी सधी हुई है इसलिए कहीं भी बोरियत महसूस नही होती है। एक साफ सुथरी कामेडी फिल्म है जिसे देखने जरूर जाइए।


Click it and Unblock the Notifications











