समीक्षा: महाबकवास है फिल्म अइय्या...
बैनर : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, एकेएफपीएल प्रोडक्शन्स
निर्माता : अनुराग कश्यप, गुनीत मोंगा
निर्देशक : सचिन कुंडलकर
संगीत : अमित त्रिवेदी
कलाकार : रानी मुखर्जी, पृथ्वीराज सुकुमारन
सेंसर सर्टिफिकेट : यूए * 2 घंटे 28 मिनट 20 सेकंड
रेटिंग : 2.5/5
फिल्म में सेक्स और डांस का तड़का भी देने की कोशिश की गयी है लेकिन वो भी ऊबाऊ ही है। लेकिन इसके लिए रानी मुखर्जी को दोषी नहीं कहा जा सकता है इस बकवास फिल्म के लिए जिम्मेदार है फिल्म के निर्देशक जिन्होंने इसकी पटकथा लिखी है। लेखक से निर्देशक बनें सचिन ने सोचा होगा कि नॉवेल की तरह वो फिल्म भी बना लेंगे लेकिन अफसोस वो सफल नहीं हो पायें। फिल्म में दक्षिण भारतीय को मराठी लुक देने की कोशिश की गयी है जो कि प्रभावित नहीं करती है। पूरी फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में हुई है जिसके कारण यह फिल्म दक्षिण भारतीय कहानी कहती है। संगीत ऐसा नहीं जिसे कि याद रखा जाये। फिल्म के हीरो पृथ्वीराज भी फिल्म में औसत ही है। कुल मिलाकर अइय्या औसत से भी कम है।
कहानी: मीनाक्षी देशपांडे (रानी मुखर्जी) एक जवान, सुंदर लेकिन लोअर मिडिल क्लास लड़की है जिसकी शादी के लिए उसके मां-बाप परेशान है। दहेज ना होने के कारण बार-बार लड़के वाले उसे नापसंद कर देते हैं। इसी दौरान उसे एक लड़के सूर्या से एकतरफा प्यार हो जाता है लेकिन अभी वो अपनी दिल की बात अपने प्रेमी से कह भी नहीं पाती है कि उसे देखने आया एक लड़का उसे पसंद कर लेता है। बस यहीं से शुरू होता है पसंद-नापसंद का सिलसिला जो कि काफी बोरिंग है।


Click it and Unblock the Notifications












