फिल्म समीक्षा: आ देखें जरा

कलाकार : नील नितिन मुकेश, बिपाशा बसु, राहुल देव, सोफी चौधरी, बॉबी वत्स
जहांगीर सुरती द्धारा निर्देशित फिल्म आ देखें जरा एक थ्रिलर फिल्म है।
कहानी: फोटॉग्रफर रे आचार्य (नील नितिन मुकेश) में काबलियत है लेकिन उसकी किस्मत उसके साथ नहीं है। उसका कोई भी काम सफल नही हो पाता है। रे को उसके नाना (विश्वजीत) एक ऐसा कैमरा देते हैं जो भविष्य की तस्वीरें खींचता है। उसके नाना ने उसे हिदायत दी है कि वह उसका प्रयोग भलाई के लिए करे। लेकिन रे इसका प्रयोग करके करोड़पति बन जाता है। इस बीच रे की दोस्ती एक क्लब में डीजे सिमी (बिपाश बसु) से होती है।
रे को कैमरे की तस्वरों से पता चलता है कि वह जल्दी ही मरने वाला है बस वह अपनी मौत को रोकने के काम मे लग जाता है और कैमरे का प्रयोग बंद करने के लिए सोचता है।
नील और बिपाशा की जोड़ी अच्छी लगती है। रोमांटिक और थ्रिलर फिल्में पसंद करने वालों को यह फिल्म पसंद जरूर आएगी।
aa dekhen zara आ देखें जरा नील नितिन मुकेश बिपाशा बसु राहुल देव सोफी चौधरी bipasha basu neil nitin mukesh rahul dev sophie choudhary


Click it and Unblock the Notifications