REVIEW: ऋतिक फैंस के लिए परफेक्ट.. लेकिन बोर है.. 'मोहनजोदड़ो' की प्रेम कहानी!
फिल्म- मोहनजोदड़ो
एक शुक्रवार, दो फिल्में.. अक्षय कुमार की 'रूस्तम' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है, लेकिन कोई शक नहीं कि फैंस के लिए यह काफी उलझन भरा समय है.. कि कौन सी फिल्म पहले देंखे।
मोहनजोदड़ो एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म की कहानी है ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की। इस लव स्टोरी में अंतर बस इतना है कि यह दिल्ली, मुंबई की कहानी नहीं, मोहनजोदड़ो की कहानी है। बाकी सब वैसा का वैसा ही।
बॉक्स ऑफिस PREDICTION: 'रूस्तम' को पीछे करेगी 'मोहनजोदड़ो'!
हर प्रेम-कहानी की तरह यहां भी काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं। एक गरीब लड़का, एक अमीर लड़की.. एक पॉवरफुल विलेन.. बदले की आग.. हीरो की फाइट सीन.. हीरोइन की मुसीबत.. यानि की पूरी मसाला फिल्म।
फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री से लेकर फर्स्ट हॉफ तक फिल्म ठीक ठाक है। लेकिन क्लाईमैक्स को निर्देशक ने दिलचस्प बनाने की काफी कोशिश की है। मोहनजोदड़ो अपने VFX को लेकर काफी चर्चा में रहा है, लेकिन फिल्म देखकर कम से कम इस मामले में आप बेहद निराश होंगे। वहीं, कई सीन आपको खिंचती हुई सी लगेगी। बता दें, फिल्म 2 घंटे 35 मिनट की है।
यहां पढ़ें फिल्म मोहनजोदड़ो की पूरी समीक्षा-


Click it and Unblock the Notifications











