Mission Raniganj Review: दमदार कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट, अक्षय कुमार स्टारर ये रेस्क्यू ड्रामा है मस्ट वॉच

Rating:
3.5/5

mission-raniganj-movie-review-akshay-kumar-rescue-thriller-is-gripping-inspiring-and-patriotic

निर्देशक- टीनू सुरेश देसाई
कलाकार- अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, अनंत महादेवन, जमील खान

"पिछले तीन दिनों में जो सबसे कम था, वो था वक्त, और जो सबसे ज्यादा थी, वो थी हिम्मत.. और इन दोनों के बीच थे सरदार जसवंत सिंह गिल.." 1989 की सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म हमें एक ऐसे रियल लाइफ हीरो परिचय करवाती है, जिन्होंने अपनी बहादुरी, सूझबूझ और संवेदनशीलता से 65 जानें बचाई थीं।

इस रेस्क्यू ड्रामा में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है। और कोई दो राय नहीं कि अक्षय को इस तरह की कहानी में देखना दिलचस्प अनुभव है।

कहानी

घटना नवंबर 1989 की है। जब सुबह - सुबह पश्चिम बंगाल के रानीगंज की महाबीर कोयला खदान में 65 मज़दूरों के फंसने की ख़बर आती है। रोजाना की तरह बीती रात वो खदान में नीचे गए थे, लेकिन वहां विस्फोट करने के दौरान आए बाढ़ में फंस जाते हैं। ढ़ाई सौ में से लगभग 179 मजदूर जान बचाकर बाहर निकलने में सफल होते हैं। लेकिन एक समूह नीचे ही फंसा रह जाता है। खदान में पानी भरता जाता है। छह मज़दूरों की मौत भी हो जाती है। चारों ओर अफ़रा-तफ़री का माहौल बन जाता है। लेकिन मज़दूरों तक पहुंचने की कोशिशें नाकाम हो जा रही हैं। ऐसे में एसपी माइन्स के जनरल मैनेरल सरदार जसवंत सिंह गिल चेयरमैन के सामने अपनी तरकीब रखते है। कुछ ऐसा जो भारत में पहले कभी नहीं किया गया था। लेकिन चेयरमैन तैयार हो जाते हैं। फिर शुरु होता है मजदूरों को बाहर निकालने का मिशन। तीन दिनों तक चलने वाले बचाव अभियान के दौरान, गिल और उनकी टीम को कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है, कुछ परिस्थिति की वजह से, तो कुछ राजनीति की वजह से। लेकिन अंततः वे अपने मिशन में सफल होते हैं, जिससे यह देश के सबसे महान और बड़ै बचाव अभियानों में से एक बन गया। साल 1991 में जसवंत सिंह गिल को इसी जाबांजी के लिए राष्ट्रपति की ओर से सर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार से नवाजा गया था।

mission-raniganj-movie-review-akshay-kumar-rescue-thriller-is-gripping-inspiring-and-patriotic

अभिनय

जसवंत सिंह गिल के किरदार में अक्षय कुमार ने बेहद सधा हुआ अभिनय किया है। उनके किरदार में गंभीरता दिखती है, लेकिन साथ ही वो एक मज़ाकिया किस्म के इंसान थे और मिशन के दौरान भी उन्होंने माहौल को हल्का बनाए रखने की पूरी कोशिश की थी। जसवंत सिंह गिल की पत्नी निर्दोष कौर गिल के रोल में परिणीति चोपड़ा के पास कुछ दमदार दृश्य थे। लेकिन अभिनेत्री कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाईं। वहीं, कोयला खदान के मजदूर बने रवि किशन, वरुण वडोला, जमील खान और अन्य काफी दमदार रहे हैं। कुमुद मिश्रा एक प्रभावशाली अभिनेता हैं, लेकिन उनके किरदार को थोड़ा और निखारा जा सकता था।

mission-raniganj-movie-review-akshay-kumar-rescue-thriller-is-gripping-inspiring-and-patriotic

निर्देशन व तकनीकी पक्ष

रूस्तम के बाद, निर्देशक टीनू सुरेश देसाई और अक्षय कुमार एक बार फिर 'मिशन रानीगंज' के लिए जुड़े हैं। कहना गलत नहीं होगा कि इस जोड़ी ने काफी इंप्रेस किया है। सच्ची घटना को पर्दे पर उतारना आसान नहीं होता है। लेकिन कहानी जिस तरह से भावनात्मक स्तर पर कनेक्ट करती है, इसका श्रेय निर्देशक और उनकी दमदार स्टारकास्ट को जाना चाहिए। फिल्म का फर्स्ट हॉफ थोड़ा खिंचा लगता है। खासकर परिणीति के साथ अक्षय कुमार के सीन्स काफी असहज मालूम पड़ते हैं। लेकिन, इंटरवल के दौरान कहानी एक ऊंचाई पर पहुंचती है। और सेकेंड हॉफ में वो ऊंचाई बरकरार रहती है। खोयला खदान में फंसे मजदूरों को देखकर आप उनके और उनके परिवार वालों के लिए भावुक हो उठेंगे। रेस्क्यू मिशन हर पल आप भी महसूस करेंगे। फिल्म का वीएफएक्स काफी कमजोर है, लेकिन असीम मिश्रा की सिनेमेटोग्राफी और संदीप शिरोडकर द्वारा दिया गया बैकग्राउंड स्कोर उसकी भरपाई कर देता है।

रेटिंग

टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' आपको ढ़ाई घंटे तक लगातार बांधे रखती है। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म रियल मायनों में देशभक्ति वाली भावनाओं से भरपूर है.. और कई जगह आपको इमोशनल करती है। फिल्मीबीट की ओर से 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' को 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X