मिस लवली में नवाज हैं सबसे लवली- फिल्म रिव्यू!
(सोनिका मिश्रा) बॉलीवुड में फिल्मों की पृष्ठभूमि में अचानक से इतना बदलाव हुआ है कि आजकल फिल्में देखने जाने से पहले आपको अच्छी तरह से ये जान लेना चाहिए कि आखिर फिल्म है कैसी कहीं सिनेमाहॉल जाने के बाद आपको ऐसा ना महसूस हो कि आप गलती से किसी वयस्क फिल्म को देखने पहुंच गये हैं और वो भी अपने परिवार के साथ। मिस लवली भी कुछ इसी तरह की फिल्म है जिसे देखने जाने के लिए आपको पहले से ही तैयार होकर जाना होगा कि आप एक वयस्क फिल्म देखने जा रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन काफी अलग अलग थे। कुछ तो अपना चेहरा ही छुपाकर सिनेमाहॉल से बाहर निकल रहे थे क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी मुलाकात मिस लवली देखकर बाहर आते समय किसी जान पहचान वाले से ना हो जाए।
मिस लवली की सबसे लवली बात है फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी का परफॉर्मेंस। मिस लवली में नवाज ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। मिस लवली की कहानी दो भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है। विक्की और सोनू दो भाई हैं। विक्की (अनिल जॉर्ज) काफी अमीर बनना चाहता है और चाहता है कि वो हमेशा बड़े बड़े लोगों के साथ उठे बैठे। इसके लिए वो पॉर्न फिल्मों में पैसा लगाने की सोचता है। दूसरी तरफ सोनू (नवाजुद्दीन सिद्दिकी) भी फिल्में बनाने के बिजनेस में जाना चाहता है लेकिन वो कुछ पारिवारिक और रोमांटिक फिल्में बनाना चाहता है। इसी दौरान सोनू की मुलाकात एक सी ग्रेड एक्ट्रेस पिंकी (निहारिका सिंह) से होती है।
सोनू पिंकी से प्यार करने लगता है और उसके साथ फिल्म बनाने की सोचता है। लेकिन उसके भाई विक्की के दिमाग में कुछ और ही खिचड़ी पक रही होती है। अब क्या सोनू पिंकी के साथ मिलकर एक पारिवारिक फिल्म बनाता है। और विक्की अपने सपनों को सच करने के लिए किस हद तक जाता है ये जानने के लिए आपको मिस लवली देखनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











