Metro In Dino Movie Review: अनुराग बसु ने एक बार फिर किया कमाल, सभी एक्टर्स ने शानदार किया काम

Metro In Dino

Rating:
4.0/5

Cast: Neena Gupta, Anupam Kher, Saswata Chatterjee, Pankaj Tripathi, Konkona Sen Sharma, Ali Fazal, Fatima Sana Shaikh, Sara Ali Khan, Aditya Roy Kapoor

Director: Anurag Basu

Metro In Dino Movie Review: आजकल की जिंदगी में कितना तूफान मचा है... लोगों के मन में कितनी कन्फ्यूजन होती है... ये दिखाती है 'मेट्रो इन दिनों'। फिल्म में है लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट, जिनमें से कई जोड़ियां ऐसी हैं जो बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या स्किप करनी चाहिए, आइए इस रिव्यू में जानें।

क्या है कहानी

इस फिल्म की कहानी है मेट्रो शहरों में इन दिनों लोगों की लाइफ कैसी होती है। इस फिल्म में एक ऐसा कपल दिखाया है, जिसमें पति को सिंगर बनना है लेकिन उसे ब्रेक नहीं मिल पा रहा है। एक ऐसी औरत की कहानी है, जिसके शादी से पहले बहुत बड़े सपने थे लेकिन शादी के बाद वो खुद को परिवार में ही झोंक कर रख देती है और अपने सपनों को भूल जाती है। एक मिडल ऐज कपल की कहानी है, जिनकी एक बेटी है जो 15 साल की हो चुकी है और अब उस कपल के बीच में बात करने के लिए कुछ बचा नहीं है और पति बोरियत को दूर करने के लिए बाहर सहारा ढूंढ़ता है। एक यंग कपल की भी कहानी दिखाई है जिसमें लड़की पहले से ही इंगेज्ड होती है उस लड़के के साथ जो सेटल्ड है, अच्छा कमाता है लेकिन फिर भी वो अपने मंगेतर को लेकर कन्फ्यूज्ड है।

ऊपर इतनी सारी कहानियां पढ़कर आपको थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर हुआ होगा। थोड़ा दिमाग भी भन्नाया होगा लेकिन यही मानिए यही कन्फ्यूजन इस फिल्म की खूबसूरती है। अनुराग बसु ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में होने वाले बवाल में प्यार के पंचनामे को बेहद खूबसूरती और संजीदगी से दिखाया है।

कैसी है फिल्म

फिल्म में पहले हाफ में कहानी को बिल्डअप किया गया है और इंटरवल आते-आते कई कैरेक्टर्स को हारते देखा गया है। लेकिन सैकेंड हाफ में कहानी को और मजबूत बनाया गया है और फिल्म के कैरेक्टर्स की जिंदगी को पेस में लाया गया है।

2 घंटे 42 मिनट की इस फिल्म में भी शायद ही कोई ऐसा पल हो, जब मेट्रो इन दिनो की स्पीड कम हुई हो। कॉमेडी, ड्रामा, स्ट्रेस - मेट्रो इन दिनों ने सब कुछ बखूबी बयां किया है। पहला पार्ट शानदार है, जो आपको हंसाता है, सोचने पर मजबूर करता है और आपको रुलाता भी है। दूसरे पार्ट में एक्शन थोड़ा कम हो जाता है, लेकिन इससे कहानी पर कोई खास असर नहीं पड़ता। अनुराग ने इस फिल्म में मॉडर्न रोमांस के विषयों जैसे बेवफाई, कन्फ्यूजन, कमिटमेंट का डर, मिड लाइफ क्राइसिस, खत्म होता प्यार, फेमिनिज्म और भी कई मु्द्दों को खूबसूरती से शामिल किया है।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म नीना गुप्ता और अनुपम खेर ने शानदार अभिनय किया है। कोंकणा सेनशर्मा और पंकज त्रिपाठी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से आपका दिल जीत लेंगे। फातिमा सना शेख और अली फजल भी शानदार लगे हैं। आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने भी अच्छा काम किया है या यूं कहें कि अनुराग बसु ने उनसे अच्छा काम निकलवाया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि केदारनाथ से हम जिस सारा को जानते थे, वह आखिरकार वापस आ गई है।

फाइनल रिव्यू

मेट्रो इन दिनों मॉडर्न समय के प्यार पर एक शानदार फिल्म है। ये फिल्म सिंगल लोगों के लिए है, उन लोगों के लिए जिन्होंने प्यार में जीत हासिल की और फिर कुछ खो दिया। ये फिल्म हर उस इंसान के लिए है, जो प्यार को समझना चाहता है... जानना चाहता है। अनुराग बसु ने इस फिल्म के जरिए एक अपने फैंस को एक शानदार ट्रीट दी है। इस फिल्म को फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से मिलते हैं 4 स्टार।

More from Filmibeat

Read more about: neena gupta anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X