Mere Husband Ki Biwi Review: अर्जुन कपूर में दिखा स्पार्क, रकुलप्रीत लगीं शानदार, लेकिन बाजी मार गईं भूमि

Cast: Arjun Kapoor, Bhumi Pednekar, Rakul Preet Singh
Director: Mudassar Aziz
Mere Husband Ki Biwi Movie Review: मुदस्सर अजीज की हालिया फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' आखिरकार रिलीज हो गई है। इस फिल्म में नजर आ रहे हैं- अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत, भूमि पेडनेकर, हर्ष गुजराल और आदित्य सील। लेकिन क्या ये फिल्म देखने लायक है या फिर आपके सिर्फ पैसे वेस्ट होने वाले हैं, आइए इस रिव्यू में जानें।
क्या है कहानी
फिल्म की कहानी एक शख्स अंकुर चड्ढा (Arjun Kapoor) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसका तलाक हो चुका है और वो अपनी पहली बीवी प्रभलीन कौर ढिल्लन (Bhumi Pednekar) से आज भी डरता है। उसे अपनी पहली बीवी के डरावने सपने आते हैं और इस बीच एंट्री होती है अंतरा खन्ना (Rakul Preet Singh) की। अंकुर और अंतरा के बीच प्यार होता है और अंकुर अंतरा को शादी के लिए प्रपोज भी करता है। लेकिन इस लव स्टोरी की विलेन बनने के लिए फिर से एंट्री होती है प्रभलीन की... जो एक एक्सीडेंट में अपनी याद्दाश्त खो चुकी है और अंकुर को ही अपना बॉयफ्रेंड मानती है। तो क्या अंकुर एक बार फिर से अपने पहले प्यार की तरफ वापस मुड़ेगा या फिर अंतरा के साथ अपना घर बसाएगा... ये बाकि की कहानी है।
कैसी है फिल्म
फिल्म का ट्रेलर जब सामने आया तो उसी से इस बात का अंदाजा लग गया था कि फिल्म की कहानी क्या होने वाली है। हालांकि, इस फिल्म में और कहानियों जैसा पति-पत्नी और वो वाला एंगल नहीं दिखाया गया है और यही इस फिल्म की जान है। हालांकि, इस फिल्म की जान इसके डायलॉग्स हैं और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग है। फिल्म फुल एंटरटेनमेंट है और आपको कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होगी।
कैसी है एक्टिंग
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के जरिए हर्ष गुजराल ने एक्टिंग डेब्यू किया है और वो इस फिल्म में काफी हद तक जस्टिस कर पाए हैं लेकिन कई-कई जगहों पर उनकी एक्टिंग थोड़ी ओवर लग सकती है। खासतौर पर फिल्म के फर्स्ट हाफ में। अर्जुन कपूर ने भी फिल्म में बढ़िया काम किया है और टू स्टेट्स के बाद उनका ऐसा रोब देखने को मिल रहा है। रकुल प्रीत एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और यही बात उन्होंने इस फिल्म में भी जाहिर की है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है और वो हर सीन में काफी खूबसूरत दिखी हैं। लेकिन इस फिल्म की असली हीरो तो भूमि पेडनेकर ही हैं। वो जब-जब स्क्रीन पर आईं, उन्होंने धमाल ही मचाया है। डीनो मोरिया, शक्ति कपूर और आदित्य सील इस फिल्म में सिर्फ एक ऐड ऑन हैं। जिन्होंने स्क्रिप्ट में कुछ ज्यादा ऐड नहीं किया।
फाइनल रिव्यू
अगर आप थोड़ी अलग और हल्की-फुल्की कॉमेडी देखकर अपना दिन बनाना चाह रहे हैं तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है। अगर आप भूमि पेडनेकर के फैन हैं तो यकीनन ये फिल्म आपके लिए हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।


Click it and Unblock the Notifications











