मिलने बिछड़ने की काफी लंबी कहानी है 'मौसम'

निर्माता : शीतल विनोद तलवार, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : पंकज कपूर
संगीत : प्रीतम
कलाकार : शाहिद कपूर, सोनम कपूर, अनुपम खेर, अदिती शर्मा, सुप्रिया पाठक
रेटिंग : 2.5
आज फिल्मी पर्दे पर सोनम कपूर और शाहिद की लव स्टोरी मौसम रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म पंकज कपूर द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। इस फिल्म में इस फिल्म के लिए उन्होंने शाहिद कपूर और सोनम कपूर को लिया है।
यह फिल्म उम्र के चार रंगों में ढली है। जिसका हर रंग प्यार के अलग रूपों को ही बयां करता है। फिल्म की शुरूआत पंजाब के छोटे से गांव में रहने वाले पंजाबी लड़के हैरी, शाहिद और कश्मीरी लड़की आयत यानि सोनम से शुरू होती है जो एक दूसरे को पसंद करने लग जाते हैं। ये कच्ची उम्र का प्यार होता है जो जुदाई के बाद ही गहराता है।
फिल्म के दूसरे रंग में इन दोनों का आकर्षण प्यार में बदल जाता है लेकिन किसी कारण से ये दोनों बिछड़ जाते हैं और तब जाकर उन दोनों को उनके प्यार की गहराई समझ आती है। फिल्म तीसरे और चौथे भाग में उनके प्यार का रंग और भी गहरा होता जाता है। लेकिन इस बीच उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। हर प्यार कुर्बानी मांगता है हैरी और आयत की प्रेम कहानी भी कई तरह के बलिदान मांगती है।
इस फिल्म में समाजिक दंगे दिखाए गए हैं और कारगिल वार को भी दिखाया गया है। समाज के कारण ही हैरी और आयत अलग हो जाते हैं इसमें प्यार और ज़िंदगी की सच्चाई की जंग को अच्छी तरह से दिखाया गया है। हालांकि इस फिल्म को लेकर काफी परेशानियां पर फिल्म आज पर्दे पर आ ही गयी।
प्यार और जिंदगी की सच्चाई यही है इस फिल्म की कहानी। इस कहानी में सोनम और शाहिद की जोड़ी काफी अच्छी लगी है पर शाहिद सोनम के किरदार पर हावी हैं। सोनम की अदाकारी में पहले से काफी निखार आया है यह सब निर्देशक का ही कमाल है, सुप्रिया पाठक हर बार की तरह बेहतर नज़र आई है। अमुपम खेर को ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिल पाया है।
एक्टर से निर्देशक बने पंकज ने कोशिश अच्छी की है लेकिन कहानी बीच में काफी खींच गयी है। ओवर ऑल आप अगर सच्चे प्यार पर विश्वास करते हैं तो फिल्म आपके लिए ही है लेकिन इस फिल्म को दिल से देंखे।


Click it and Unblock the Notifications











