REVIEW: सनी लियोन की 'मस्तीजादे'.. नो 'सीन', नो कॉमेडी- 1/2 स्टार
सनी लियोन, तुषार कपूर और वीर दास स्टारर सेक्स कॉमेडी फिल्म 'मस्तीज़ादे' आज देशभर के सिनेमाघरों में लग चुकी है। कई महीनों से टलते टलते आखिरकार फिल्म को रिलीज डेट मिल ही गई। बता दें, फिल्म काफी समय से सेंसर बोर्ड में अटकी थी।
मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी मस्तीजादे की बात करें तो फिल्म में सनी लियोन डबल रोल में हैं। लैला और लिली.. एक होगी सेक्सी गर्ल.. तो एक होगी सीधी सादी लड़की। वहीं, इनके प्रेमी होंगे तुषार कपूर और वीर दास। फिल्म में रितेश दुशमुख का कैमियो और गौहर खान का आइटम नंबर भी आपको देखने मिलेगा।

फिल्म दो लड़कों की कहानी है सन्नी केले (तुषार कपूर) और आदित्य छोटिया (वीर दास), जिन्हें प्यार हो जाता है लैला लेले और लिली लेले (सनी लियोन) से, जो कि जुड़वां बहनें हैं।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब लिली की सगाई किसी और के साथ हो जाती है। अब दोनों लड़कों को इन जुड़वां बहनों का प्यार मिलता है या नहीं, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा।
सनी लियोन जब से बॉलीवुड में आई हैं, बॉलीवुड उनके साथ एक ही काम कर रहा है। और मस्तीज़ादे में सनी लियोन को डबल रोल देकर, उनका काम भी दोगुना कर दिया गया है। लेकिन फिर भी ये फिल्म दिलचस्पी नहीं जगाएगी।
यहां पढ़ें फिल्म की पूरी समीक्षा-


Click it and Unblock the Notifications











