बेहतर अभिनय से सजी महारथी

निर्देशक : शिवम नायर
कलाकार : ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, बोमन ईरानी, नेहा धूपिया, तारा शर्मा
फिल्म एक हिट गुजराती नाटक पर आधारित है जिसके देश भर में 700 से अधिक शो हो चुके है। नाटक को फिल्मी परदे पर उतारने का काम किया है परेश रावल के दोस्त ढिल्लन ने।
कहानी: फिल्म एक निर्माता एडेनवाला ( नसीरुद्दीन शाह ) पर केन्द्रित है। वह कभी फिल्मी दुनिया की ऐसी हस्ती हुआ करते थे जिनकी हवेली के बाहर नोटों के बैग थामे फाइनैंसर इस आस में जमे रहते थे कि वह उनके लिए फिल्म बनाएं।
लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। चंद फिल्मों की नाकामी के बाद उनकी खूबसूरत जवान सेक्सी बीवी मल्लिका ( नेहा धूपिया ) के अलावा सभी ने उनसे किनारा कर लिया।
उनकी बीवी सिर्फ इसलिए साथ रह रही है ताकि उनके मरने के बाद 25 करोड़ की बीमा राशि मिल सके। इसी बीच एडेनवाला की जिंदगी में सुभाष शर्मा ( परेश रावल ) की ऐन्ट्री होती है और वह उनका भरोसा हासिल करने में कामयाब होता है।
अचानक एक दिन एडेनवाला मल्लिका और सुभाष की मौजूदगी में खुदकुशी कर लेते हैं। इसके बाद बनती है बीमे की रकम हासिल करने की योजना , जिसमें हर कोई महारथी बनने की कोशिश करता है।
अभिनय के लिहाज से सभी महारथियों ने बेहतर अभिनय किया है। आप एक बेहतर फिल्म देखने जा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications