Madgaon Express Review: हंसा-हंसाकर आपकी आंखों में आंसू ला देगी ये फिल्म, प्रतीक गांधी ने किया शानदार काम

Madgaon Express

Rating:
4.5/5

Cast- Pratik Gandhi, Avinash Tiwary, Nora Fatehi, Kunal Kemmu, Divyendu Sharma

Director- Kunal Kemmu

Madgaon Express Review: कुणाल खेमू ने एक एक्टर के तौर पर खासकर कॉमेडी रोल्स में अपनी छाप छोड़ी है। इसलिए, जब उन्होंने मडगांव एक्सप्रेस नामक कॉमेडी फिल्म के साथ अपने डायरेक्शन की शुरुआत करने का फैसला किया, तो हर कोई इसे लेकर काफी उत्साहित था। मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर अच्छा था और गानों ने भी अच्छी धूम मचाई थी। अब आखिरकार फिल्म आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। तो, क्या फिल्म आपके समय और पैसे के लायक है? ख़ैर, इसका जवाब है 'हां'!

मडगांव एक्सप्रेस तीन दोस्तों, आयुष (अविनाश तिवारी), पिंकू (प्रतीक गांधी) और डोडो (दिव्येंदु) के इर्द-गिर्द घूमती है। स्कूल के दिनों से ही उनका एकमात्र सपना छुट्टियों के लिए गोवा जाना था। लेकिन, उनकी गोवा प्लानिंग कभी सफल नहीं हो पाई। कॉलेज के बाद, आयुष और पिंकू अलग-अलग देशों में चले जाते हैं, और डोडो भारत में ही रहता है। कई सालों के बाद, आयुष और पिंकू मुंबई लौटने की प्लानिंग बनाते हैं और डोडो उनके साथ गोवा की जर्नी की प्लानिंग बनाते हैं।

गोवा जाने के लिए वे मडगांव एक्सप्रेस लेते हैं और यह गोवा की छुट्टियां उनके लिए एक बुरे सपने में कैसे बदल जाती है, यह बाकी की कहानी है... फिल्म कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई है, और यह बेहद शानदार है। पहले सीन से ही, मडगांव एक्सप्रेस खुश कर देने वाली फिल्म है। फिल्म इतने मजेदार सीन्स से भरी हुई है कि एक सेकंड के लिए भी आपको बोरियत महसूस नहीं होगी। ऐसे सीन हैं जो आपको जोर से हंसने पर मजबूर कर देंगे और यहां तक कि आप हंसते-हंसते फर्श पर लोट-पोट हो जाएंगे।

आमतौर पर स्लैपस्टिक कॉमेडीज में हमें एक्टर्स की ओवर द टॉप और जोरदार एक्टिंग ही देखने को मिलती है। हालांकि, मडगांव एक्सप्रेस में, राइटिंग भी बहुत अच्छी है। डायलॉग हंसाने वाले हैं और कुछ सीन और वन लाइनर हैं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहेंगे। खैर, जाहिर है, पहली बार डायरेक्टर के रूप में कुणाल ने शानदार काम किया है, और अब, हमें निश्चित रूप से उनसे आगे भी काफी उम्मीदें होंगी।

जबकि 'मडगांव एक्सप्रेस' में राइटिंग और डायरेक्शन कमाल का है। कुणाल ने कास्टिंग के साथ भी बहुत अच्छा काम किया है। प्रतीक गांधी, जो स्कैम 1992 में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, फिल्म में कमाल के दिख रहे हैं। बस फिल्म में उनके एक्सप्रेशन पर नजर रखें। दिव्येंदु पहले कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के साथ वह एक कदम आगे बढ़ गए हैं क्योंकि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। फिल्म में उन्हें कुछ बेहद अच्छे सीन दिए गए हैं और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है।

अविनाश तिवारी ने भी बहुत अच्छी एक्टिंग की है। असल में, यह उनकी फिल्मों से काफी अलग है, इसलिए उन्हें कॉमेडी फिल्म में देखना एक सुखद अनुभव है। फिल्म में नोरा फतेही बहुत खूबसूरत लग रही हैं और भले ही उन्हें लड़कों की तुलना में स्क्रीन पर कम समय मिला है, लेकिन एक्ट्रेस एक छाप छोड़ती है और कॉमेडी करने की अपनी क्षमता भी दिखाती है।

उपेन्द्र लिमये और छाया कदम कमाल के हैं। वे जब भी फिल्म में आते हैं तो अपनी-अपनी अदाओं से हमें लोटपोट कर देते हैं। अपने कैमियो में रेमो डिसूजा प्रभावशाली है और कुणाल खेमू का कैमियो खुश करने वाला है। वैसे, सोहा अली खान ने साबित कर दिया है कि उनकी आवाज भी फिल्म में कमाल कर सकती है।

म्यूजिक की बात करें तो मडगांव एक्सप्रेस के गाने एंटरटेनिंग हैं। 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' पहले से ही एक चार्टबस्टर है। कुल मिलाकर, मडगांव एक्सप्रेस जरूर देखी जानी चाहिए। बहुत लंबे समय के बाद, हमने एक स्लैपस्टिक कॉमेडी देखी है जिसने हमें खूब हंसाया है। तो, इसे अपने नजदीकी थिएटर में जरूर देखें।

More from Filmibeat

Read more about: madgaon express
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X