..................... Mad about dance movie review - Hindi Filmibeat

फिल्म नहीं सिर्फ डांस है ये- मैड अबाउट डांस रिव्यू

By Sonika

निर्देशक- साहिल प्रेम
कलाकार-
साहिल प्रेम, अमित मघेरा
संगीत-
साहिल प्रेम, सिद्धार्थ हल्दीपुर

Rating:
1.5/5

Mad about dance movie review

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आजकल नये नये निर्देशक नयी सोच लेकर आ रहे हैं। निर्देशक, एक्टर साहिल प्रेम ने भी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अपने पैशन और प्यार के साथ करने का फैसला किया और मैड अबाउट डांस जैसी फिल्म बनाई। मैड अबाउट डांस एक डांस पर आधारित फिल्म है, हालांकि फिल्म में बॉलीवुड के कई मसालों को भी डाला गया है। हालांकि फिल्म में पूरा ध्यान तो डांस पर ही रखा गया तो शायद इसी वजह से बाकी मसाले तोड़े कच्चे रह गये।

लेकिन एक बात काबिले तारीफ है कि मैड अबाउट डांस में डांसिंग की जो बेहतरीन स्टाइल यूज की गयी हैं वो दर्शकों को काफी एंटरटेन करेंगी। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि साहिल प्रेम एक बैंक जाता है अपना खुद का डांस ट्रुप बनाने के लिए और उन्हें ट्रेन करने के लिए 25 लाख का लोन लेने। बैंक में जब साहिल से गांरटर की मांग की जाती है तो साहिल बताता है कि वो चाहता है कि देश भर के सबसे बड़ा डासिंग कॉम्पीटीशन में उनका डांस ट्रुप भाग ले।

साहिल के इस सपने के पीछे एक और सच्चाई है और वो साहिल की पिछली जिदंगी से जुड़ी हुई है। इस सच्चाई को जानने के लिए तो आपको मैड अबाउट डांस देखनी होगी। क्योंकि यही सच्चाई तो फिल्म की पूरी कहानी है।

मैड अबाउट डांस में साहिल प्रेम ने अपनी पूरी टीम के साथ जो डांसिग स्टाइल दिखाए हैं वो बहुत ही अलग और बेहतरीन है। साहिल प्रेम के साथ एक्ट्रेस अमित मघेरा ने भी काफी बेहतरीन डासिंग स्टाइल दिखाए हैं। हालांकि जहां तक अभिनय की, इमोशन्स की बात है तो कहीं ना कहीं फिल्म में वो मिसिंग था। इसके अलावा फिल्म का संगीत भी कुछ खास नहीं था। गानों के बोल ऐसे नहीं थे जो कि जुबां पर चढ जाएं।

मैड अबाउट डांस फिल्म के पहले भाग की तुलना में दूसरा भाग काफी मनोरंजक था। दूसरे भाग में डासिंग पर काफी ध्यान दिया गया है। खासतौर पर फिल्म के खत्म होने पर टाइटल्स के साथ जो डास दिखाया गया है वो बेहतरीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X