Loveyapa Review: फिल्म में दिखा Gen Z वाला रॉमकॉम, जुनैद और खुशी को छोड़ सबने किया बेहतरीन काम

Cast: Junaid Khan, Khushi Kapoor, Ashutosh Rana, Grusha Kapoor, Kiku Sharda
Director: Advait Chandan
Loveyapa Movie Review: जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर फिल्म 'लवयापा' आखिरकार रिलीज हो ही गई। इस फिल्म में पहली बार जुनैद और खुशी ने काम किया है और क्या ये फ्रेश जोड़ी दर्शकों को रिझाने में कामयाब हो सकती है आइए इस रिव्यू में जानें।
क्या है कहानी
फिल्म की कहानी एक कपल की है जो एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। इस प्रेम कहानी का सिग्नल ठीक-ठाक चल रहा होता है, जब तक बानी शर्मा (खुशी कपूर) के पिता अतुल कुमार शर्मा (आशुतोष राणा) की एंट्री नहीं होती। बानी के पिता गौरव सचदेवा (जुनैद खान) को घर पर बुलाते हैं और उसे बानी से अपना फोन एक्सचेंड करने को कहते हैं। इस एक्सचेंज में बानी और गौरव के ऐसे-ऐसे राज खुलते हैं कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। लेकिन दोनों फिर से अपने प्यार को कैसे हासिल करते हैं और कैसे सारी गलतफहमियों को दरकिनार कर एक-दूसरे को अपनाते हैं, ये फिल्म बाकी की कहानी है।
कैसी है फिल्म
फिल्म की स्टोरीलाइन काफी अच्छी है और आज के जमाने के लोग इस कहानी से कनेक्ट कर पाएंगे। फर्स्ट हाफ तक कहानी ठीक-ठाक चलती है लेकिन सैकेंड हाफ में कहानी में कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। और आखिरी के आधे घंटे इस फिल्म में निर्णायक साबित होने वाले हैं, जहां जुनैद की थोड़ी-बहुत एक्टिंग देखने को मिलती है।
कैसी है एक्टिंग
फिल्म की कहानी ही इस फिल्म की जान है। लेकिन बात करें लीड कास्ट की तो इस फिल्म में जुनैद और खुशी ओवर एक्टिंग ही करते नजर आए हैं। 'महाराज' में कमाल की परफॉर्मेंस देने के बाद जुनैद से फैंस को काफी उम्मीदे थीं लेकिन ये उम्मीदें इस फिल्म को देखने के बाद टूट बी सकती हैं। खुशी कपूर ने आर्चीज से कुछ ज्यादा अलग नहीं किया है। हालांकि, कई सीन में वो जुनैद से अच्छी एक्टिंग करने का माद्दा रखती थीं। लेकिन जैसे ही उनकी एक्टिंग का ग्राफ ऊपर जाता... वो उसी स्पीड में नीचे भी आ जाता। फिल्म के स्टार आशुतोष राणा हैं और उनके जादू ने ही फिल्म को बचाया है। कीकू शारदा के खुलासे ने भी फिल्म में जान डाली है। कुल मिलाकर जुनैद और खुशी को छोड़कर सबने बेहतरीन काम किया है।
फाइनल रिव्यू
'लवयापा' एक अच्छी फिल्म है लेकिन अगर इसकी लीड कास्ट और अच्छा काम करती तो ये फिल्म और भी बेहतरीन हो सकती थी। अगर आप साइबर बुलिंग और डीपफेक वीडियोज के कॉन्सेप्ट के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3 स्टार।


Click it and Unblock the Notifications











