लूटकेस फिल्म रिव्यू - इस फिल्म का हर किरदार आपका दिल जीत लेगा, कॉमेडी का बढ़िया डोज़
फिल्म - लूटकेस
डायरेक्टर - राजेश कृष्णन
स्टारकास्ट - कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी, विजय राज़ व अन्य
प्लेटफॉर्म - हॉटस्टार
हम सब की ज़िंदगी आम है। बेरंग सी है। लेकिन अगर इसमें चटक लाल रंग भर जाए तो ज़िंदगी कैसी होती है? राजेश कृष्णन की लूटकेस को मुख्य पात्र नंदन (कुणाल खेमू) के जैसी। लेकिन क्या ज़िंदगी में रंग भरना इतना आसान होता है और क्या हर रंगीन सी दिखने वाली इस खुशी में कुछ भी काला नहीं है? ये जानने के लिए आपको नंदन की दुनिया में उलझना पड़ेगा।

नंदन की दुनिया वैसे छोटी है, उसकी पत्नी लता और उसका बेटा। लूटकेस देखा जाए तो हमारे समाज की साफ सच्चाई है कि एक छोटा सा, आम सा आदमी भले ही रंगीन सपने देख सकता है लेकिन उन्हें सच करना बहुत मुश्किल है।
फिल्म शुरू से एक ही एक शानदार सफर का वादा करती है। हिंदी सिनेमा में डार्क कॉमेडी के साथ वैसे भी ज़्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया गया है। लूटकेस भी एक बार फिर से वो कोशिश करती है। फिल्म में सारे मसाले एकदम सही मात्रा में डाले गए हैं।
लेकिन चूल्हा जलाने के बाद ये मसाले पकते कैसे हैं ये जानने के लिए आपको हम फिल्म की पूरी समीक्षा दे देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












