लंदन ड्रीम्‍स: दोस्‍ती, दुश्‍मनी, महत्‍वाकांक्षा

By Staff

निर्देशक: विपुल शाह
कलाकार: सलमान खान, अजय देवगन, असिन

विपुल शाह के निर्देशन में बनी लंदन ड्रीम्‍स में दोस्‍ती, दुश्‍मनी, महत्‍वकांक्षा और प्रेम का ताना बाना बुना गया है। काफी समय बाद दो अभिनेताओं को प्रमुखता से पर्दे पर पेश किया गया है।

अर्जुन (अजय देवगन) और मन्‍नू (सलमान खान) बचपन के दोस्‍त है। दोनों संगीत के घराने से संबंध रखते है। अर्जुन अपना सपना साकार करने के लिए लंदन चला जाता है। मन्‍नू गांव में एक शादी के बैंड में काम करता है वह संगीत को लेकर इतना गंभीर नहीं है, लेकिन उसमें नैसर्गिक प्रतिभा है।

अर्जुन मन्‍नू को लंदन बुलाता है और अपने बैंड में शामिल करता है। मन्‍नू बैंड के जरिए सबसे लोकप्रिय हो जाता है। अर्जुन के बैंड में जोहेब (रणविजय सिंह), वसीम (आदित्‍य रॉय) और प्रिया (असिन) काम करते है। प्रिया बैंड की डांसर है। जोहेब और वसीम पाकिस्‍तान से आए हुए है और दोनों भाई है। प्रिया एक रूढिवादी दक्षिणभारतीय परिवार से आई है।

अर्जुन प्रिया एक दूसरे के लिए प्रेम जैसी भावनाएं रखते है लेकिन कभी एक दूसरे कह नहीं पाते है। वहीं मन्‍नू एक साधारण सी जिंदगी जीने वाला इंसान है वह हर बात में दिल से काम लेता है और किसी भी छल कपट से कोसो दूर है।

उसकी प्रतिभ को बैंड में सबसे ज्‍यादा सराहना मिलती है और वह काफी लोकप्रिय हो जाता है। इस बीच वह खुलेआम प्रिया से अपने प्रेम का इजहार करता है। अर्जुन मन्‍नू से बदला लेने के लिए एक खतरनाक योजना बनाता है।

वह रोम पैरिस और एमर्सडम में तीन बड़ शो रखता है और मन्‍नू को हीरो के बतौर स्‍थापित करता है। वह चाहता है कि मन्‍नू को ड्रगस और सेक्‍स के जाल में फंसाकर बर्बादी की ओर ले जाए।

विपुल शाह ने तकनीकी और भावनात्‍मक रूप से बेहतरीन काम कर दिखाया है। लेकिन फिल्‍म का संगीत उम्‍मीद से कम रह गया है अब जबकि फिल्‍म संगीत पर आधारित है तो कम से कम एक गाना तो ऐसा होता जो लोगो की जुबां पर चढ जाता लेकिन ऐसा नहीं है।

अभिनय के लिहाज से सलमान और अजय देवगन ने बेहतरीन काम किया है। अजय देवगन ने अब तक की सबसे बेहतरीन खलनायकी की है।

कुल मिलाकर कहा जाए तो रिश्‍तों पर आधारित एक बेहतरीन फिल्‍म है जिसे देखने जरूर जा सकते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X