लक्ष्मी फिल्म रिव्यू - अक्षय कुमार के इस दीवाली बम का असली धमाका हैं शरद केलकर
फिल्म - लक्ष्मी
डायरेक्टर - राघव लॉरेन्स
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, शरद केलकर, कियारा आडवाणी, अश्विनी कलसेकर व अन्य
प्लेटफॉर्म - डिज़्नी हॉटस्टार
अक्षय कुमार एक बार फिर अपने दर्शकों के सामने एक नए अवतार में हैं और उनका लक्ष्मी अवतार देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे। लेकिन उनका उत्साह संतुष्टि में तब्दील होता है या फिर निराशा में, इसके लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं फिल्म लक्ष्मी की समीक्षा।

फिल्म कहानी है आसिफ(अक्षय कुमार) और रश्मि (कियारा आडवाणी) की जिनकी हिंदू - मुस्लिम शादी के बाद से रश्मि अपने परिवार से दूर है। इसलिए जब उसके माता पिता (आएशा रज़ा - राजेश पांडे) उसे तीन साल बाद घर आने का न्योता देते हैं तो दोनों वहां पहुंच जाते हैं, परिवार के साथ एक होने।
लेकिन घर पहुंचते ही उनके साथ अजीब चीज़ें होती हैं। और ये अजीब चीज़ें होती हैं आसिफ के साथ जो भूत प्रेत के सख्त खिलाफ है और लोगों को इस बारे में जागरूक करना चाहता है। पर उसका ये विश्वास तब डगमगा जाता है जब खुद उसके शरीर में एक भूत का प्रवेश होता है।
लक्ष्मी एक हॉरर कॉमेडी है लेकिन फिल्म में ना ही हॉरर है और ना ही कॉमेडी। डरावने से चेहरों को दिखाकर दर्शकों को डराने की पूरी कोशिश की जाती है और निर्देशक राघव लॉरेन्स यहां विफल होते हैं। जैसे कि खून की बूंद चाटता एक भूत। लेकिन इस विधा से डराने का तरीका फिल्मों ने 90 के दशक में ही छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












