Laapataa Ladies Review: बीवी की अदला-बदली की कहानी, जो समाज के काले सच को लाती है बाहर, कमाल की एक्टिंग

Laapataa Ladies Review

Rating:
4.0/5

Star Cast: Ravi Kishan, Nitanshi Goel, Pratibha Ranta, Sparsh Shrivastava, Chhaya Kadam

Director: Kiran Rao

Laapataa Ladies Review: बहुत कम ही आपको ऐसी फिल्म देखने को मिलती है जो एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ उसकी कहानी भी जोरदार भी हो और किरण राव की 'लापता लेडीज' यहीं पर काम करती है। सबसे पहले किरण की तारीफ की जाती है कि उन्होंने दो ऐसी दुल्हनों की कहानी, जिनकी ट्रेन में गलती से अदला-बदली हो जाती है, उसे बखूबी पर्दे पर उतारा है। नए सितारों से भरी ये फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म के एक्टर्स की बात करें तो नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ रवि किशन इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

ऐसे समय में जब बिना कहानी और लॉजिक वाली फिल्में टॉप की जगह ले रही है, 'लापता लेडीज' आपको एक उम्मीद देती है कि 'अच्छा सिनेमा' आज भी मौजूद है। कई कारणों से, लापता लेडीज जैसी फिल्म समय की मांग है और पूरी टीम को उनके इस ईमानदार प्रयास के लिए बहुत बधाई।

Laapataa Ladies

यह फिल्म मध्य प्रदेश में फिल्माई गई है और इसकी कहानी साल 2001 के काल्पनिक शहर निर्मल प्रदेश की है। यह फिल्म दो नई दुल्हनों- फूल और जया के बारे में है, जो शादी के बाद ट्रेन में पहली जर्नी में ही अदल-बदल जाती हैं।

'लापता लेडीज' को देखना एक आनंद की अनुभूति जैसा है, यह फिल्म फेमिनिज्म, वुमेन एंपावरमेंट, दहेज और लड़कियों की शिक्षा जैसे अहम मुद्दों को छूती है। वीएफएक्स, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स और स्क्रीन पर औरतों के प्रति हीन भावना के समय में, लापाता लेडीज एक राहत देने वाली फिल्म है और यह प्यार की एक ताजा कहानी है। इस फिल्म को फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म भी कहा जा सकता है, जिसे आप बिना संकोच बड़े पर्दे पर अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

क्या है कहानी

फूल (नितांशी गोयल) और जया (प्रतिभा रांता) दो नई दुल्हनें हैं और उनके चेहरे एक जैसे लाल घूंघट के पीछे छिपे हुए हैं। दोनों अपने दूल्हों के साथ खचाखच भरी सेकेंड क्लास की ट्रेन में अपने-अपने ससुराल जा रही हैं। उनकी किस्मत तब यू-टर्न लेती है जब फूल का पति दीपक (स्पर्श श्रीवास्तव) रात में गलती से जया को जगाता है और उसे अपने घर, अपने गांव ले जाता है। इस बीच फूल खुद को छोटे रेलवे स्टेशन पतीला में स्टेशन के निवासियों के एक ग्रुप के साथ फंसा हुआ पाती है, जिसमें स्टेशन में रहने वाले लोग भी शामिल हैं और एक चाय की दुकान की मालकिन मंजू माई (छाया कदम) भी। इसके बाद जो होता है वह सिर्फ कॉमेडी ऑफ एरर नहीं है बल्कि कई जरूरी सामाजिक मुद्दों को बेहतरीन ढंग से उजागर भी करता है।

Laapataa Ladies

कैसी है एक्टिंग

दोनों युवा एक्ट्रेस नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा ने भटकी हुई दुल्हन के रूप में खूबसूरत काम किया हैं। बिलकुल अलग स्वभाव वाली दोनों लड़की किरदार में बिल्कुल फिट बैठती हैं। फूल के रूप में नितांशी गोयल इंट्रोवर्ट हैं और अपने शर्मीले लेकिन आत्मविश्वासी अवतार में माहिर हैं। गोयल के कैरेक्टर के अपोजिट, जया/पुष्पा के रूप में प्रतिभा रांटा चौकस और प्रैक्टिकल है, जो मुसीबतों से नहीं डरती बल्कि उनका बहादुरी से सामना करती है और अपने लिए एक नए मौके की तलाश में रहती है। दीपक के रूप में स्पर्श श्रीवास्तव की एक्टिंग बेहतरीन है, जो मेल डॉमिनेटिंग सोसायटी से आते हैं लेकिन मेल डॉमिनेशन के खिलाफ खड़े होने में जरा भी नहीं शर्माते, जरूरत पड़ने पर वह अपना इमोशनल रूप भी दिखाते हैं।

जामताड़ा के लिए जाने जाने वाले स्पर्श अपने किरदार में बहुत कुछ करते हैं। हालांकि, रवि किशन- जो पुलिस वाले श्याम मनोहर का रोल कर रहे हैं, उन्होंने सारी लाइमलाइट अपनी ओर बटोर ली। किशन को स्क्रीन पर एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में देखना दिलचस्प है - उसकी आंखें शैतानी हैं और मुंह तंबाकू से भरा हुआ है और वो किसी भी हाल में मामले का तह तक जाना चाहता है। जब भी वह स्क्रीन पर आएंगे तो आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म के दूसरे कैरेक्टर्स भी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं।

Laapataa Ladies

कैसा है डायरेक्शन

किरण राव ने एक बार फिर अपनी कला को साबित किया है और जब बात गहरी जड़ों वाली फिल्मों की आती है, तो वह उस शैली में माहिर हो जाती हैं। 'धोबी घाट' के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म है और हमें किरण का और काम देखने की जरूरत है। उनका रिसर्च बेहतरीन है और सब्जेक्ट पर उनकी पकड़ भी मजबूत है। एक भी पस ऐसा नहीं है जो आपको बोरियत दे और इसका पूरा श्रेय किरण राव को जाता है।

वह तीन न्यूकमर में से बेहतरीन निकालकर आपके सामने पेश कर रही हैं और रवि किशन जैसे सुपरस्टार को एक नया रूप भी दे रही हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि रवि किशन ने अपने सभी हाल के इंटरव्यूज में 'लापता लेडीज' को बॉलीवुड में अपना लॉन्चपैड कहा है और अब हम इसका कारण जानते हैं!

Read more about: laapataa ladies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X