क्या सुपर कूल हैं हम- फिल्म रिव्यू
निर्माता - एकता कपूर, शोभा कपूर
एक्टर - तुषार कपूर, रितेश देखमुख, नेहा शर्मा, सारा जेन डियास
संगीत - सचिन जागीर, मीत बरोस अन्जान
बॉलीवुड की पहली सेक्स कॉमेडी 'क्या कूल हैं हम' का सीक्वल 'क्या सुपर कूल हैं हम' आज 27 जुलाई को रिलीज हो रही है फिल्म के मुख्य किरदार पिछली बार की तरह ही तुषार कपूर और रितेश देखमुख हैं। साथ ही नेहा शर्मा और सारा जेन डियास ने भी इसमें खास भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म की कहानी दो दोस्तों आदी (तुषार कपूर) और सिड (रितेश देशमुख) के इर्द गिर्द घूमती है। आदि एक स्ट्रगलिंग एक्टर है। एक दिन वो सिमरन (नेहा शर्मा ) से मिलता है और उसे सिमरन से प्यार हो जाता है जो कि एक कॉल सेंटर में काम करती है। दूसरी तरफ सिड एक डीजे है और अपनी जिंदगी में किसी बड़े मौके के इंतजार में है। सिड एक फैशन शो के दौरान अनु (सारा जेन डियास से मिलता है। फिल्म में कन्फ्यूजन तब शुरु होता है जब दोनों लड़कियां सिमरन और अनु गोवा जाती हैं अनु के पिताजी मार्लो (अनुपम खेर) से मिलने के लिए। मार्लो को 3जी बाबा चंकी पांडे बताता है कि उसकी मां ने मरने के बाद कुत्ते के रुप में दूसरा जन्म लिया है। फिर सिड के पालतू कुत्ते शत्रु को लेकर कहानी एक नया मोड़ लेती है।
फिल्म में पहले की ही तरह दोहरे संवादों का प्रयोग किया गया है। और साथ ही फिल्म में एक महाराष्ट्रीयन गाना भी है जिसे रितेश देशमुख ने गाया है। फिल्म का एक और गाना 'हम तो हैं कैपुचीनो' और 'दिल गार्डन गार्डन हो गया' काफी पसंद किये जा रहे हैं। फिल्म की अदाकार सारा जेन डियास की यह दूसरी फिल्म है। एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म एक बार फिर से नये फ्लेवर में सेक्स कॉमेडी परोसने आ रही है। देखना है कि इस बार यह दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' को रिलीज होने से पहले मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं। जैसा कि इसके पहले भाग को भी दर्शकों के सिर्फ एक तमगे ने ही पसंद किया था और उसे हिट कराया इस बार भी इसक सीक्वल को यंग लोगों द्वारा ही पसंद किया जा रहा है। फैमिली इस बार भी इस कॉमेडी का हिस्सा नही है।


Click it and Unblock the Notifications












