क्या कूल हैं हम 3 है BEST संस्कारी पॉर्न कॉमेडी...पढ़िए रिव्यू
तुषार कपूर, मंदाना करीमी, आफताब शिवदसानी स्टारर क्या कूल हैं हम 3 रिलीज़ हो चुकी है और चौंकिए मत ये फिल्म वाकई बेस्ट 'संस्कारी' पॉर्न कॉमेडी है। आज तक आपने इतनी संस्कारी फिल्म नहीं देखी। और अब आप समझ ही रहे होंगे कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के साथ क्या किया होगा।
सेंसर बोर्ड ने इस देश को बदलने का ज़िम्मा ले लिया है और इसकी शुरूआत हुई है साल की पहली पॉर्न कॉम से। इस फिल्म को दिखाकर सेंसर वाकई लोगों को यकीन दिलाना चाहता है कि बेटा देखो पॉर्न, कॉमेडी, एडल्ट कॉमेडी सब यही होता है। इसलिए क्या कूल हैं हम 3 बेस्ट 'संस्कारी' पॉर्न कॉमेडी है। इसके संस्कार को हमने 4.5 स्टार दिए हैं। क्योंकि एक एडल्ट फिल्म में भी कुछ भी एडल्ट ना हो, यही तो हमारे देश की परंपरा है, हमारे संस्कार हैं!
जैसा कि फिल्म के ट्रेलर से साफ था कि फिल्म में केवल फूहड़ता होगी लेकिन ये फिल्म फूहड़ नहीं है। पॉर्न भी नहीं है, एडल्ट भी नहीं है, कॉमेडी भी नहीं है। दरअसल फिल्म में कुछ भी नहीं।
क्या कूल हैं हम 3 भी ऐसी ही फिल्म है जिसने पॉर्न और कॉमेडी के नाम पर बिना किसी रोक टोक अश्लीलता और फूहड़ता परोसने की कोशिश की है। लेकिन फिल्म में दोनों ही नहीं हैं। जानिए फिल्म का पोस्टमार्टम -


Click it and Unblock the Notifications











