कुश्ती- बेकार तमाशा
निर्देशक- टी. के राजीव कुमार
कलाकार- राजपाल यादव, खली, नरगिश,शरत सक्सेना, असरानी, मनोज जोशी, ओमपुरी
रेटिंग- 1/5
कहानी - चंदर को नहीं मालूम था कि उसे लाडली से शादी करने के पहले पहलवान खली से मुकाबला करना पड़ेगा। वह अपने गांव के अवतार सिंह और जितेन सिंह की आपसी लड़ाई के बीच फंस जाता है। अवतार सिंह उसे अपनी बेटी का हाथ देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उसे पहले खली से दो-दो हाथ करने हैं। इस फिल्म में पहली बार डब्लू डब्लू रेस्लर खली दिखेंगे। खली और चंदर का मुकाबला मजेदार होगा, क्योंकि चंदर की भूमिका में हैं राजपाल यादव। और फिल्म में वे पेशे से पोस्टमैन हैं।
देखें : राइमा सेन का हॉट फोटोशूट
समीक्षा- जैसा कि सोचा जा रहा था फिल्म में पहलवानी के जलवे देखने को मिलेगें ठीक वैसे ही दमखम भरे सीन हैं फिल्म में। वैसे तो फिल्म एक पुरानी कहानी के ईर्द-गिर्द धूमती है लेकिन फिल्म के कुछ दृश्य दर्शकों को जरूर गुदगुदाते हैं। कमजोर पटकथा के बावजूद राजपाल यादव और खली ने जरूर दर्शकों को बांधा है । नरगिस के लिए फिल्म में कुछ नहीं है। ओम पुरी और शरद सक्सेना ने अपना किरदार बखूबी निभाया है जबकि असरानी के लिए फिल्म में कुछ भी नहीं है। खली की स्टार वैल्यू इस फिल्म को जरूऱ मुनाफा कमवा सकती है अन्यथा फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जो दर्शकों को बांधे रखे।


Click it and Unblock the Notifications











