'किल दिल' देखने के सिर्फ दो कारण रणवीर और गोविंदा: Twitter review
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म किल दिल को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को खासतौर पर रणवीर सिंह और गोविंदा ही किल दिल देखने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। जिन दर्शकों ने फिल्म देखी है उनका भी यही कहना है कि अगर किल दिल देखनी है तो इसके दो ही कारण हो सकते हैं वो हैं रणवीर सिंह और गोविंदा। सिर्फ यही दो किरदार हैं जो आपको फिल्म के दौरान एंटरटेन करेंगे।
लेकिन कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी अच्छी होने के बावजूद क्रिटिक्स द्वारा काफी क्रिटिसाइज की गयी क्योंकि कहानी को परदे पर उतारते समय कई बातों को नजर अंदाज कर दिया गया है जिसकी वजह से किल दिल उस लेवल की फिल्म नहीं बन सकी जिस लेवल पर बननी चाहिए थी। फिल्म की कास्टिंग बेहतरीन थी लेकिन इस बेहतरीन कास्टिंग का यूज सही ढंग से नहीं किया गया।
गोविंदा को उतना स्क्रीन स्पेस नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। आइये जानते हैं ट्विटर पर दर्शकों ने किल दिल को लेकर क्या राय प्रस्तुत की है।


Click it and Unblock the Notifications











