किल दिल क्रिटिक रिव्यू- अंत ने किल कर दिया दिल
रणवीर सिंह, परिणिती चोपड़ा, अली जफर और गोविंदा की फिल्म किल दिल आज सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो गयी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं है और साथ ही बॉलीवुड क्रिटिक्स को भी किल दिल को लेकर जो उम्मीदें थीं वो पूरी ना हो सकीं। लोगों को खासतौर पर उम्मीद थी कि गोविंदा का कमबैक हो रहा है तो जरुर फिल्म मजेदार होगी..कुछ खास होगा फिल्म में।
साथ ही रणवीर सिंह, परिणिती चोपड़ा और अली जफर जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के होने से भी किल दिल के बेहतरीन होने की उम्मीद थीं। लेकिन फिल्म क्रिटिक्स की राय जानने के बाद ये पता चला कि किल दिल एक बुरी फिल्म नहीं है बल्कि ये फिल्म बुरी तरह से बनाई गयी है। फिल्म की कहानी अच्छी थी और फिल्म और भी बेहतर हो सकती थी।
लेकिन कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारते समय कई ऐसी गलतियां हो गयीं कि फिल्म दर्शकों को निराश कर गयी।


Click it and Unblock the Notifications