एकदम बेरंग है 'कर्मा और होली'

निर्देशक: मनीष गुप्ता
कलाकार : सुष्मिता सेन , रणदीप हुड्डा , सुरेश ओबेरॉय , रति अग्निहोत्री , दीपल शॉ , ड्रिना डी नीरो
मनीष गुप्ता द्धारा निर्देशित फिल्म कर्मा और होली में कुछ खास नही है। इसीलिए शायद फिल्म के प्रचार के लिए सुष्मिता सेन के चुम्बन दृश्य को चर्चा में लाया गया था। इसके बावजूद सुष्मिता सेन और सुचित्रा कृण्णमुर्ति को सराहा जा सकता है।
कहानी: अमरीका में बसे मीरा (सुष्मिता सेन) और देव (रणदीप हूडा) अपने घर पर होली की पार्टी देते है जिसमें कुछ खास दोस्तों और संम्बधियों को बुलाते है। इस पार्टी के दौरान सभी एक दूसरे के करीब आ जाते है और फिर एक ऐसी घटना घटती है कि जिससे सभी अपने जीवन की उन बातों को बताने लगते है जिसे हमेशा छुपा कर रखा गया।
इस तरह की कहानी को पेपर में पढना ज्यादा अच्छा लगेगा लेकिन फिल्मी पर्दे इसका कुछ असर नही पड़ा। फिल्म बहुत कुछ कहने की कोशिश करती है लेकिन कुछ कह नही पाती है।
फिल्म में सुरेश ओबेराय और रति अगिनहोत्री जैसे कलाकारों ने कुछ खास काम नही किया है। वही हालीवुड की टॉप माडल नाओमी कैम्पबेल ने भी निराश ही किया है।
फिल्म में सभ्यता और रेसिस्म को काफी हद तक दर्शाने की नाकाम कोशिश भी की गई है जिसकी वजह से ये अपने रास्ते से भटकी हुई फिल्म है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म की बजाए घर में अच्छे से होली मनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











