'डेंजरस इश्क' से करिश्मा ले जाएंगी अपने पिछले जन्म में

निर्माताः अरुण रंगाचारी
निर्देशकः विक्रम भट्ट
संगीतः हिमेश रेशमिया
कलाकारः करिश्मा कपूर, रजनीश दुग्गल, जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता, आर्य बब्बर, ग्रेसी सिंह, समीर कोचर
रेटिंगः 3/5

आज पर्दे पर काफी साल बाद करिश्मा कपूर अपनी फिल्म डेंजरस इश्क लेकर आईं हैं। यह एक थ्रीलर लव स्टोरी है फिल्म में सुपर मॉडल संजना सक्सेना यानि करिश्मा कपूर और एक बड़े बिजनेसमेन के बेटे रोहन ठकराल यानि रजनीश दुग्गल की प्रेम कहानी है।

इनकी प्रेम कहानी शादी में बदलती इससे पहले ही रोहन का किडनैप हो जाता है। इसके बाद संजना में भी काफी बदलाव आने लगता है। उसे पिछले जन्म की यादें घेरने लगती है, तभी संजना को अहसास होता है कि उन यादों और रोहन के अपहरण के बीच कुछ संबंध हैं।

वह रोहन को बचाने के लिए एसीपी जय सिंह यानि जिमी शेरगिल की मदद लेती हैं। क्या संजना रोहन को बचाने में कामयाब हो पाएगी? यही इस फिल्म की कहानी है।

कहानी में कुछ नया नही है लेकिन इसके बाद भी विक्रम भट्ट ने इस कहानी को अच्छी तरह से पर्दे पर दिखाया है। संजना के पिछले जन्म से दर्शक कनफ्यूज्ड नहीं होते।

करिश्मा पर ही यह फिल्म बनी है, पूरी फिल्म में उनके किरदार क अलग अलग शेड्स दिखाई देते हैं। इस कहानी में वह अलग-अलग तरह की संस्कृतियों का किरदार काफी अच्छी तरह से निभाया है। रजनीश दुग्गल भी अपने किरदार में दमदार दिखे हैं। जिमी शेरगिल, आर्या बब्बर, समीर कोचर, ग्रेसी सिंह, दिव्या दत्ता ने भी अपना काम बखूबी अंजाम दिया है।

अगर फिल्म के संगीत की बात की जाए तो इसके गाने कुछ खास असर अब तक नहीं दिखा पाए हैं। डायलॉग्स भी कुछ खास नहीं है लेकिन फिल्म की एडिटिंग अच्छी और की हुई है। थ्रीडी सिनेमेटोग्राफी भी अच्छी है।

अगर आप इस हफ्ते थ्रीडी फिल्म देखने के मूड में हैं तो ऐप इसे एकबार देखने जा सकते हैं। वैसे भी शादी के बाद करिश्मा की यह पहली फिल्म है। उनकी लोलो ने अपने काम को अच्छी तरह से निभाया है। अगर आप पिछले जन्म की रहस्यमय कहानियों में इंट्रस्ट रखते हैं तो आप इसे जरूर देखना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X