Kapkapiii Movie Review: डर के साथ मस्ती का डोज देने आए तुषार और श्रेयस, कमाल के वन लाइनर

Kapkapiii Movie Review

Rating:
3.5/5

Cast: Shreyas Talpade, Tusshar Kapoor, Sonia Rathee, Siddhi Idnani

Director: Sangeeth Sivan

Kapkapiii Movie Review: आजकल जब डर और हंसी एक साथ आते हैं, तो मजा दोगुना हो जाता है! हॉरर-कॉमेडी का ट्रेंड इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है, और फिल्म कपकपी इस ट्रेंड में एक ताजा और मजेदार टच लेकर आई है। लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या स्किप करनी चाहिए... आइए इस रिव्यू में जानें।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी छह दोस्तों की है जिनके पास ना नौकरी है, ना कोई काम, बस मस्ती में टाइम पास कर रहे हैं। तभी उन्हें मस्ती में ही कैरम बोर्ड से ओइजा बोर्ड बनाने का आइडिया आता है और वे एक भूत "अनामिका" को बुला लेते हैं - वो भी मजाक में। लेकिन कहानी में ट्वि्स्ट तब आता है जब असल में भूत आ जाता है और दोस्तों की हंसी की जगह चीखें गूंजने लगती हैं।

भूत के आने के बाद इनका घर बन जाता है एक हॉरर-कॉमेडी शो! और तभी एंट्री होती है तुषार कपूर(कबीर) की - जो बस एक रात रुकने आए थे, लेकिन भूतों की इस भसड़ के बीच फंस जाते हैं। अब इन्हें भूतों से कैसे छुटकारा मिलेगा... मिलेगा भी या नहीं ? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

संगीत सिवन की आखिरी फिल्म

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है संगीत सिवन ने - जिनकी यह आखिरी फिल्म है। इसलिए उन्होंने इस फिल्म में अपना 100 पर्सेंट देने की कोशिश की है। क्या कूल हैं हम जैसी हिट फिल्म देने वाले सिवन ने इस बार डर और हंसी का शानदार कॉम्बिनेशन दिखाया है। फिल्म के डायलॉग कुमार प्रियदर्शी और सौरभ आनंद ने लिखे हैं। फिल्म के वनलाइनर भी कमाल के हैं।

कैसी है एक्टिंग

श्रेयस तलपड़े गैंग के लीडर हैं, जो हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं, लेकिन उनका काम शानदार रहा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है। तुषार कपूर हमेशा की तरह अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतते नजर आने वाले हैं। सिद्धि इडनानी और सोनिया राठी सिर्फ दिखने भर के लिए नहीं हैं - उन्होंने अपने किरदारों में जान डालने की पूरी कोशिशि है। बाकी दोस्तों ने भी अपनी एक्टिंग ईमानदारी से निभाई है।

तो इस वीकेंड क्या देखें?

अगर आप कुछ हल्का-फुल्का, मस्ती भरा और दिल खुश कर देने वाला देखना चाहते हैं, तो कपकपी जरूर देखिए। ये फिल्म आपका मूड बना देगी और आप हंसते-हंसते थिएटर से बाहर निकलेंगे। तो पॉपकॉर्न उठाइए और तैयार हो जाइए एक डरावने लेकिन मजेदार सफर के लिए।

More from Filmibeat

Read more about: shreyas talpade tusshar kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X