फिल्म कहानी में हिरोईन नहीं हीरो हैं विद्या
निर्माता : सुजॉय घोष
निर्देशक : सुजॉय घोष
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : विद्या बालन, परमब्रत चट्टोपाध्याय, नवाजुद्दीन सिद्दकी
रेटिंग : 3.5/5
बॉलीवुड की बोल्ड बाला बन चुकी विद्या बालन ने आज बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। पा, नो वन किल्ड जेसिका, इश्किया के बाद द डर्टी पिक्चर ने सचमुच विद्या ने फिल्मों में अलग ही छाप छोड़ी है। कुछ इसी तरह की फिल्म है आज रिलीज हुई कहानी इस फिल्म में भी विद्या हिरोईन नहीं हीरो हैं। देखें कहानी फिल्म का ट्रेलर
कहानी की कहानी पूरी तरह से महिला प्रधान है। इस फिल्म में विद्या ने विद्या बागची का किरदार निभाया है जो लंदन से भारत अपने पति अरणव बागची की तलाश में आती है। ऐसे समय में जब वह गर्भवती है, वह अपने पति की तलाश कलकत्ता के गलियों में करती है। उसे अपने पति का होने का कोई सुराग नहीं मिल पाता ना गेस्ट हाउस से और ना ही इममाइग्रेशन डिपार्टमेंट से। लेकिन फिर भी विद्या हार नहीं मानती है वह अपने बच्चे की खातिर अपनी खोज जारी रखती है। लेकिन फिर अचानक उसकी ये पर्सनल प्रॉबलम पॉलिटीकल प्रॉबलम बन जाती है।
कहानी की कहानी सचमुच आपको एक पल के लिए भी खुद से दूर नहीं होने देगी। इस फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष ने इस फिल्म के जरिए अपना बेस्ट दिया है। फिल्म में विद्या ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि वो एक अदभुत कलाकार हैं। विद्या के अलावा परमब्रत चट्टोपाध्याय, नवाजुद्दीन सिद्दकी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
फिल्म कहीं से भी उबाउ नहीं लगती है। इसके अलावा इस फिल्म का आकर्षण बिग बी अमिताभ बच्चन की आवाज में फिल्माया एक गाना एकला चलो... सचमुच सुनने लायक है। फिल्म के दृष्य कहीं से भी अनावश्यक नहीं लगते। इसकी कहानी के साथ आप जरूर विद्या के पति की तलाश में निकल जाएंगे। कुल मिलाकर विद्या की बेस्ट पर्फारमेंस और एक अच्छी कहानी को आप एक बार जरूर देंखे।


Click it and Unblock the Notifications