Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत ने मचाया धमाल, पहले हाफ मजेदार, दूसरा हाफ इमोशनल

Jolly LLB 3

Rating:
3.5/5

Jolly LLB 3 Movie Review: अगर आपको जॉली LLB पार्ट 1 और जॉली LLB पार्ट 2 पसंद आई है तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि आपके नजदीकी थिएटर्स में आ गई है- 'जॉली LLB 3'। इस फिल्म में पहले पार्ट के अरशद वारसी और दूसरे पार्ट के अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। अब आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या स्किप करनी चाहिए, आइए इस रिव्यू में जानते हैं।

क्या है कहानी

कहानी है बीकानेर के एक गांव की जहां पर एक बिजनेसमैन हरिभाई खेतान (गजराज राव) अपना एक ड्रीम प्रोजेक्ट बनाना चाहता है- बीकानेर टू बॉस्टन। इस प्रोजेक्ट में उसे वहां के किसानों की जमीने चाहिए लेकिन वहां के किसान उसे अपनी जमीन नहीं देना चाहते। लेकिन वो बीकानेर के DM, MLA और लोकल लोगों से मिलकर किसानों को झांसा देता है और अवैध तरीके से उनकी जमीनें अपने नाम करवाता है। इस बीच एक किसान पर इतना ज्यादा दबाव बनाया जाता है कि वो आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है। उसकी पत्नी जानकी (सीमा बिस्वास) न्याय की गुहार लगाने जॉली LLB 1 (अरशद वारसी) के पास जाती है। फिर वो जॉली LLB 2 (अक्षय कुमार) के पास जाती है लेकिन दोनों तरफ से निराशा हाथ लगती है। लेकिन जैसे ही दोनों को जानकी की कहानी का पता चलता है तो दोनों उसका केस लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।

अब जंग शुरू होती है- अमीरी और गरीबी की, जंग शुरू होती है- बिजनेसमैन और किसान की। अब इन दोनों के बीच जीत किसकी होती है और इस लड़ाई में किसे क्या-क्या खोना पड़ता है, ये जानने के लिए आपको ये फिल्म थिएटर में जाकर देखनी होगी।

कैसी है फिल्म

सबसे पहले फिल्म के फर्स्ट हाफ की बात करते हैं। फिल्म का पहला हाफ काफी मजेदार है। पहले हाफ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की नोंकझोंक काफी अच्छी दिखाई है। दोनों की तू-तू मैं-मैं देखकर आपको मजा आने वाला है। पहले हाफ में सौरभ शुक्ला का रोल भी काफी मजेदार रहा है। लेकिन पहले हाफ में कोर्टरूम ड्रामा थोड़ा मिसिंग लगेगा।

दूसरे हाफ में फिल्म का इमोशनल पहलू सामने आता है, जब दोनों जॉली किसानों के पक्ष के लिए एक साथ खड़े होते हैं। फिल्म के सैकेंड हाफ में किसानों की दयनीय स्थिति को दिखाने की कोशिश की है। सैकेंड हाफ में कोर्टरूम ड्रामा है लेकिन जॉली LLB 1 और जॉली LLB 2 के मुकाबले थोड़ा काम है। वहीं अगर बात की जाए तो दोनों जॉली में से किसे ज्यादा अहमियत दी गई है तो अक्षय कई सीन में अरशद पर भारी पड़ते नजर आए हैं। हालांकि, अरशद के मुकाबले अक्षय का रोल ज्यादा है। इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेस अमृता राव और हुमा कुरैशी को अहम रोल दिखाया गया है लेकिन उन्हें स्क्रीन प्रेजेंस ज्यादा दी नहीं गई है।

कैसी है एक्टिंग

इस फिल्म में सभी एक्टर ने कमाल का काम किया है। लेकिन इस फिल्म के असली हीरो हैं अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला। ये दोनों जब-जब कैमरे पर आए हैं- बेहतरीन लगे हैं। इनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी कमाल की है कि आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। अरशद वारसी ने भी अपना काम अच्छे से किया लेकिन उनका रोल फिल्म के मिजाज के मुकाबले थोड़ा गंभीर दिखाया है। जिस वजह से उनका रोल थोड़ा फीका-फीका सा लग रहा है। सीमा बिस्वास को फिल्म में ज्यादा डायलॉग्स नहीं दिए गए हैं लेकिन वो इतनी उम्दा कलाकार हैं कि उनके एक्सप्रेशन ही किसी डायलॉग से कम नहीं हैं। फिल्म में गजराज राव को विलेन का किरदार दिया गया है, लेकिन वो विलेन के रोल में ज्यादा अच्छी छाप छोड़ नहीं पाए हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने अच्छा काम नहीं किया लेकिन बस विलेन का रोल उनकी पर्सनैलिटी पर ज्यादा जंच नहीं पाया। फिल्म में गजराज के वकील बने हैं राम कपूर, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस काफी अच्छी रही है और वो अक्षय कुमार के सामने मजबूती के साथ खड़े रहे हैं।

कैसी है फिल्म

'जॉली LLB 3' की फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है। इस फिल्म में आपको कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा। अरशद और अक्षय की जुगलबंदी देखने को मिलेगी और साथ ही देखने को मिलेगा सौरभ शुक्ला का बेहतरीन ह्यूमर। इस फिल्म में हर वो मसाला है जो फिल्म को वन टाइम वॉच तो जरूर बनाता है। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं- 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X