John Wick Chapter 4 Movie Review: कीनू रीव्स स्टारर दमदार थ्रिलर, फ्रैंचाइजी की बेस्ट फिल्म

John Wick Chapter 4 Movie Review: हॉलीवुड एक्शन, थ्रिलर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए इस सप्ताह ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जिसका उन्हें लंबे अरसे से बेसब्री के साथ इंतजार था। जॉन विक सीरीज की पिछली तीनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई की थी और समीक्षको से भी जमकर वाह वाही बटोरी। ऐसे में सीरीज की आखिरी फिल्म यानि चैप्टर 4 को रिलीज किया गया है, तो फैंस का उत्साह देखने लायक है।
लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली यह फ्रेंचाइजी (जॉन विक) ग्लोबल आइकन कीनू रीव्स जैसे मंझे हुए स्टार्स के साथ बनी है। खास बात है कि चैप्टर 4 जिसमें पिछली तीनो फिल्मों से कहीं ज्यादा एक्शन है। इस कहानी में, विंस्टन बदला लेने में उस्ताद नजर आता है, फिल्म के कुछ सीन्स दर्शकों को फिल्म देखने के बाद भी याद रहते हैं। विंस्टन के खिलाफ बदला लेने के लिए कीनू रीव्स के हत्यारे को देखने का ऑडियंस में जबर्दस्त क्रेज रहा। यह फिल्म पिछली घटनाओं से पर्दा उठाती है जब जॉन को मृत अवस्था में छोड़ दिया गया था।
जॉन विक: चैप्टर 3 - पैराबेलम, 2019 में रिलीज़ हुई थी। जहां रीव्स का हत्यारा अपने विश्वासपात्र विंस्टन द्वारा धोखा दिए जाने के बाद कॉन्टिनेंटल होटल के ऊपर से गिर गया।
करीब पौने तीन घंटे लंबी ये फिल्म जॉन विक फ्रैंचाइजी की लाजवाब फिल्म है, जिसे आपको मिस नही करना चाहिए। फिल्म के डायरेक्टर चाड स्टेल्स्की की तारीफ करनी होगी की उन्होंने पहले सीन से लेकर अंतिम सीन तक एक्शन का स्तर बनाकर रखा। खून खराबे से भरी इस फिल्म को ऐसे ट्रैक पर रखा गया है, जिससे लगतार दर्शक खुद को स्टोरी के साथ जुड़ा पाते हैं, यहीं डायरेक्टर स्टेल्स्की की सबसे बड़ी खूबी रही। फिल्म के ज्यादातर सीन डार्क लाइट में शूट किए गए हैं, जो किरदारों को और ज्यादा खूंखार दिखाते हैं। वहीं, फिल्म के एक्शन दृश्यों की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। कैन (डॉनी येन) ने शानदार काम किया है। अगर आपने फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों को देखा है तो इस फिल्म को जरूर देखें।
लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स ने इस फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में एकसाथ रिलीज की है।


Click it and Unblock the Notifications
