जोड़ी ब्रेकर्स : फिल्म समीक्षा
निर्देशक : अश्विनी चौधरी
संगीत : सलीम सुलेमान
कलाकार : आर माधवन, बिपाशा बसु, ओमी वैद्य, मिलिंद सोमण, दीपान्निता शर्मा, मृणालिनी शर्मा, हेलन
रेटिंग : 2.5/5
'जोड़ी ब्रेकर्स' दो कपल्स को अलग करवाने वाले वाले सिड यानि आर माधवन और सोनाली, बिपाशा बसु की प्रेम कहानी है। जिन्हें जोड़ी तोड़वाते हुए आपस में ही प्यार हो जाता है। अपनी पत्नी से अलग होने के बाद से सिड का भरोसा प्यार पर से उठ जाता है। सोनाली से उसकी मुलाकात नैनो यानि ओमी वैद्य के पब में होती है जो बाद में उसके जोड़ी ब्रेकर के बिजनेस में पार्टनर बन जाती है। दोनों मिलकर अपने इस काम को बखुबी अन्जाम देते हैं। लेकिन उनकी लाइफ में टर्न तब आता है जब एक ऐसा कपल उनके पास आता है जो उसकी एक्स वाइफ से ताल्लुक रखता है। इसके बाद सिड और सोनाली की लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। फिर वो किस तरह से अपनी इस लाइफ को सवारते हैं और जोड़ी ब्रेकर्स से जोड़ी मेकर्स में बदल जाते हैं यही फिल्म की कहानी है। देखें जोड़ी ब्रेकर्स का ट्रेलर
स्टोरी ट्रीटमेंटः 'जोड़ी ब्रेकर्स' की कहानी में थोड़ा नयापन है। अब तक बॉलीवुड में जोड़ियों के मिलते हुए दिखाया गया है अलग होते नहीं। पहले हाफ तक तो वह दर्शकों को बांधने में सफल रहती है लेकिन इंटरवल के बाद कहानी जरा कमजोर पड़ जाती है। फिल्म के निर्देशक अश्विनी चौधरी ने हालांकि एक अच्छी कोशिश की है लेकिन उनकी यह कोशिश कहानी के अंत तक एक जैसी नहीं रहती। अगर बिपाशा और माधवन की बात करें तो यह पहली बार साथ में काम कर रही है, लेकिन कई जगह यह जोड़ी बेमेल लगी है। हेलन ने पर्दे पर एकबार फिर काफी अच्छी एक्टिंग की है। ओमी वैद्य अपनी पुरानी इमेज के साथ ही पर्दे पर नजर आते हैं। फिल्म के म्यूज़िक में कुछ भी ऐसा खास नहीं है जो याद रह जाए।
लेकिन अगर आप ब्रेकअप के टिप्स लेना चाहते हैं और साथ ही पहली बार साथ काम कर रहे बिप्स और माधवन की एक्टिंग देखना चाहते हैं तो आप फिल्म देखने जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











