Jigra Review: Vasan Bala की सबसे कमजोर फिल्म निकली जिगरा, Alia Bhatt ने भी किया निराश

Star Cast: Alia Bhatt, Vedang Raina
Director: Vasan Bala
Jigra Movie Review: वसन बाला जो 'मर्द को दर्द नहीं होता' और 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसी हटके फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'मर्द को दर्द नहीं होता' को पॉजिटिव रिव्यूज मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फ्लॉप हुई, लेकिन 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' को नेटफ्लिक्स पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। जिसके बाद ऐलान हुआ कि आलिया भट्ट भी अब वसन बाला के साथ काम करेंगी और आज, आखिरकार जिगरा बड़े पर्दे पर आ गई है, तो क्या आपको इसे देखने के लिए थिएटर्स का रुख करना चाहिए? जानें हमारे रिव्यू में...
क्या है कहानी
यह फिल्म भाई-बहन सत्या (आलिया भट्ट) और अंकुर (वेदांग रैना) के इर्द-गिर्द घूमती है। बचपन से ही सत्या अपने भाई को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रही है। उनके पिता की आत्महत्या के बाद, वे एक रिश्तेदार के साथ रहने लगते हैं। अंकुर, जो निर्दोष है, अपने चचेरे भाई कबीर के साथ एक बिजनेस ट्रैवल पर हंची दाव नाम के देश में जाता है, लेकिन एक ड्रग मामले में वो फंस जाता है और उसे मौत की सजा दी जाती है। सत्या अपने भाई को बचाने के लिए हंची दाव जाती है। अब वह अपने भाई को कैसे बचाती है... ये फिल्म इसी पर आधारित है।
कैसा है डायरेक्शन
कागज पर, जिगरा की कहानी दिमाग को झकझोर देने वाली होगी, लेकिन इसका डायरेक्शन बहुत कमजोर है। असल में, हम इसे वसन बाला की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म कह सकते हैं। फिल्म का पहला पार्ट बहुत स्लो है, और हालांकि दूसरे पार्ट में चीजें बेहतर हो जाती हैं, लेकिन गड़बड़ क्लाइमेक्स सब कुछ बिगाड़ कर रख देगा।
फिल्म का प्लस पॉइंट इमोशनल कोशेंट है। सत्या और अंकुर के बीच कुछ दिल को छू लेने वाले सीन हैं। लेकिन, इन कुछ चीजों के अलावा, फिल्म में ऐसी बहुत सी चीजें नहीं हैं जो इंप्रेस कर सकें। जिगरा एक जेल ब्रेक फिल्म है। जिगरा में, स्क्रीनप्ले और नैरेशन में पूरे समय बांधे रखने में फेल हुई है।
कैसी है एक्टिंग
आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एकट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन, यहां उनकी एक्टिंग भी औसत रही। इमोशनल सीन्स में वे कमाल की हैं, लेकिन कुल मिलाकर उनमें जोश नहीं दिखा। वेदांग रैना ने अपनी शानदार एक्टिंग से ध्यान खींचने की कोशिश की है। भाई-बहन के रूप में आलिया और वेदांग के बीच की केमिस्ट्री बेहतरीन दिखी है। सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में मनोज पाहवा, विवेक गोम्बर और राहुल रविंद्रन ने अपनी दमदार छाप छोड़ी है।
फाइनल रिव्यू
कुल मिलाकर, जिगरा इंप्रेस करने में विफल रही। वाासन बाला-आलिया भट्ट की यह जोड़ी एक मिसफायर है। अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो शायद इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार करें।


Click it and Unblock the Notifications











